26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vande Bharat: भीलवाड़ा जिले से सप्ताह में 6 नहीं, सिर्फ 3 दिन गुजरेगी वंदे भारत

Vande Bharat Express: वंदे भारत का किराया अधिक होने और यात्री भार कम मिलने से रेलवे ने उदयपुर-जयपुर वंदे भारत के शेडयूल में कटौती की है। सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से आगरा तक संचालन को हरी झंडी दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai Ahmedabad Vande Bharat

Bhilwara News: टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में करीब एक साल पहले शुरू वंदे भारत के फेरों में कटौती होने जा रही है। दो सितम्बर से वंदे भारत सप्ताह में तीन दिन ही भीलवाड़ा से गुजरेगी। इसे तीन दिन वाया कोटा होकर उदयपुर सिटी से आगरा कैंट चलाया जाएगा। वंदे भारत का किराया अधिक होने और यात्री भार कम मिलने से रेलवे ने उदयपुर-जयपुर वंदे भारत के शेडयूल में कटौती की है। सुविधा एवं पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से आगरा तक संचालन को हरी झंडी दी है।

उदयपुर से जयपुर के लिए अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को वंदे भारत का संचालन होगा। यह गाड़ी 2 सितंबर से उदयपुर सिटी-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक (सोम, गुरु, शनि) सुबह 05.45 बजे रवाना होकर दोपहर 14.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसी तरह 2 सितंबर से हर सोम, गुरु, शनिवार को आगरा से शाम 15.00 बजे रवाना होकर रात 23.45 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी स्टेशन पर ठहराव होगा।

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Express: राजस्थान में यहां वंदे भारत को पटरी से उतारने की साजिश, टला बड़ा हादसा

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग