
Why did the legislator stop Agucha mines in bhilwara
भीलवाड़ा .
आसीन्द विधायक जब्बर सिंह सांखला ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र में स्थित संचालित माइंस प्रबंधन की ओर से कोविड़-१९ के पालना नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
विधायक सांखला ने बताया कि माइंस प्रबंधन की ओर से कोविड.19 की पालना नहीं करने से अब तक ५० से अधिक व्यक्ति कोरोना संक्रमित की पुष्टि की जा चुकी है। इससे हजारों श्रमिकों व आसपास के क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने की पूरी संभावना है। कुछ दिनों पूर्व जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने माइंस का निरीक्षण करके माइंस प्रबंधन को कोविड-19 की पालना करने के निर्देश दिए, लेकिन अब तक माइंस प्रबंधन की ओर से पालना नहीं की जा रही है। ऐसे में माइंस प्रबंधन के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए माइंस संचालन को पूर्णतया बंद करने की मांग की गई।
जयन्ती कल
भीलवाड़ा . सुधा महाराज की 78 वी जयंती शनिवार को आयम्बिल तप व सुबह 8.30 से 9.30 तक अरिहंत भवन में लोगास्स का जाप किया जाएगा। यह कार्यक्रम साध्वी किरण के सानिध्य में मनाई जाएगी। यह जानकारी अरिहंत भवन अध्यक्ष अशोक खटोड़, महावीर सेवा समिति के मंत्री शान्तिलाल खमेसरा ने दी। आयम्बिल तप कर, कूपन प्राप्त करें। ताकि उनका नाम लॉटरी में सम्मिलित किया जा सके।
Updated on:
30 Jul 2020 10:29 pm
Published on:
31 Jul 2020 01:02 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
