
Woman dies in well in bhilwara
गंगापुर।
क्षेत्र के लूण का कुआं गांव में शनिवार रात को महिला कुएं में गिर गई। रात अधिक हो जाने से रविवार सुबह निकालने का काम शुरू हुआ। शव तलाशने में करीब बीस घण्टे से भी अधिक समय लग जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने एसडीआरफ की टीम को बुलाया। टीम ने चार घण्टे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।
थानाधिकारी लक्ष्मणराम ने बताया कि लूण का कुआ निवासी पुष्पा पत्नी किशन बंजारा शनिवार रात को कुएं में गिर गई। इसका पता चलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। पुलिस भी वहां पहुंच गई। गहराई और पानी अधिक होने से रात में तलाशी का काम रोक दिया गया। इस बीच सुबह दुबारा से तलाशी काम शुरू हुआ, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
माहौल गरमाने पर उपखण्ड अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरूण माच्या व पूर्व मंत्री डॉ. रतनलाल जाट वहां पहुंचे। जाट ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की। उसके बाद एसडीआरएफ टीम को वहां भेजा गया। टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उसके बाद शव बाहर निकाला। शव निकालने में बीस घण्टे लग गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
एसडीआरएफ टीम को भेजा
गहराई और पानी अधिक होने से रात में तलाशी का काम रोक दिया गया। इस बीच सुबह दुबारा से तलाशी काम शुरू हुआ, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उसके बाद एसडीआरएफ टीम को वहां भेजा गया। टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उसके बाद शव बाहर निकाला। शव निकालने में बीस घण्टे लग गए।
Published on:
15 Jul 2018 09:33 pm
