
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के आदर्शनगर कॉलोनी में बुधवार दोपहर बीमारी से तंग आकर महिला ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
भीलवाड़ा।
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के आदर्शनगर कॉलोनी में बुधवार दोपहर बीमारी से तंग आकर महिला ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। महिला दो-तीन सालों से बीमारी से पीडि़त थी। माना जा रहा है कि इसके चलते फंदे पर झूलकर जान दे दी।
सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सोनी के अनुसार आदर्शनगर कॉलोनी निवासी विमला देवी (39) पत्नी शंकरसिंह पंवार दोपहर में घर पर थी। उसने पति को भोजन परोसा। उसके बाद तबियत खराब होने की बात कहकर कमरे में चली गई। कमरे को अंदर से बंद कर लिया और कड़े पर फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी पुत्री कमरे में गई तो अंदर से बंद मिला। उसने काफी देर दरवाजा खटखटाया। आवाज नहीं आने पर परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो होश उड़ गए। कड़े पर विमला देवी लटकी हुई थी। परिजनों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई।
पुलिस ने कड़े से शव उतार कर महात्मा गांधी अस्पताल स्थित मोर्चरी में पहुंचाया। एएसआई सोनी ने बताया कि विमला देवी दो-तीन सालों से बीमारी से पीडि़त थी। माना जा रहा है कि इसके चलते फंदे पर झूलकर जान दे दी।
मकान में आग से घरेलू सामान व 30 हजार की नकदी जली
लाछूडा गांव में राम मन्दिर के समीप बुधवार को एक मकान में आग लगने से घरेलू समान व तीस हजार रुपए की नकदी जलकर राख हो गई। मकान से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तत्परत से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार लाछुड़ा निवासी मांगूदास के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से घरेलू सामग्री व 30 हजार रुपए की नकदी जलकर राख हो गई। मकान से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Published on:
14 Mar 2018 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
