4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला को बातों में उलझा झुमका ले गया उचक्का

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Latest news in bhilwara

young man Cheated woman

भीलवाड़ा।

लगता है अपराधियों में पुलिस का डर नहीं रहा है। इसी का नतीजा है कि शहर में दिनदहाड़े आपराधिक वारदातें हो रही है। ऐसा ही एक वाकिया मंगलवार को पेश आया। नागौरी गार्डन में मंगलवार दोपहर महिला को बातों में उलझाकर एक व्यक्ति का सोने का झुमका खुलवा कर भाग गया। इस सम्बंध में रिपोर्ट कोतवाली में दी गई।

पुलिस के अनुसार गुल नगरी निवासी नूरजहां किसी काम से दोपहर में बाजार आई थी। नागौरी गार्डन में नूरजहां खरीदारी करते समय एक व्यक्ति उसे मिला।

अपने आपको गुजरात का बताते हुए उसने नूरजहां को बातों में उलझाया। इस दौरान सोने के १५ ग्राम वजनी झुमका खुलवा कर चम्पत हो गया। कुछ देर बाद नूरजहां को पता लगा तो उसके होश उड़ गए।

उसके रोने पर आसपास के व्यापारी जमा हो गए। उन्होंने नूरजहां के परिजनों को बुलाया। कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई। आसपास के सीसी टीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए, जिनमें संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग