16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टे्रलर की टक्कर से युवक की मौत

पण्डेर क्षेत्र के शाहपुरा रोड पर टे्रलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। बड़ी संख्या लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दुर्घटना के बाद मृतक के शव के चिथड़े उड़ गए।
less than 1 minute read
Google source verification
Youth dies due to trailer collision

Youth dies due to trailer collision

भीलवाड़ा. पण्डेर क्षेत्र के शाहपुरा रोड पर टे्रलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। बड़ी संख्या लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दुर्घटना के बाद मृतक के शव के चिथड़े उड़ गए। इसका कारण युवक टे्रलर के टायर के नीचे आ गया था। हृदय विदारक हादसे को देखकर लोग दंग रह गए।
थानाप्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि शाहपुरा रोड पर टे्रलर की चपेट में आने से शुक्रवार शाम को बलांड निवासी बाबूलाल बैरवा (२०) की मौत हो गई थी। टे्रलर के टायर में बाइक फंस गई। इसे बामुश्किल निकाला गया। युवक अपनी बहन से पण्डेर के फूलनगर में मिलने आया था। लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया। पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। उसका शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग