ध्यान भटकने से कुएं में गिरा
ग्रामीणों ने हादसे से पूर्व युवक को मोबाइल पर बात करते हुए देखा था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बात करने के दौरान उसका ध्यान भटकने से वह कुएं में जा गिरा। इधर, पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार दोपहर शव बाहर निकालकर देवली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुर्पुद कर दिया। मामले मेें मृतक के काका विजय बहादुर ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।