यूआईटी ने अपने ठेकेदारों की ओर से बजरी काम में लेने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। उधर, बिल्डर्स एसोएिशन ने भी बजरी काम में लेने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ २१ हजार रुपए का जुर्माना करना तय किया है। इन हालातों से अब बजरी के उपयोग से बच रहे हैं। इससे श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट हो गया है।अब ठप होंगे चार सौ करोड़ से अधिक के काम :बजरी पर सख्ती होने से अब नगर विकास न्यास व परिषद से जुड़े करीब चार सौ करोड़ के निर्माण कार्य ठप हो जाएंगे।पीडब्ल्यूडी, रमसा, एसएसए, चिकित्सा विभाग, जलदाय विभाग आदि विभागों के काम भी कराने में समस्या आ रही है। बजरी महंगी मिलने से ठेकेदार इससे बच रहे हैं। खनिज ट्रस्ट के टेंडर वाले काम भी शुरू नहीं हो पाए।