दुग्धदान में विजयसिंह पथिकनगर निवासी अंकेश सिंह की पत्नी जिया सिंह प्रथम, बबराणा निवासी भूपेन्द्र सिंह की पत्नी सोनू राजपूत द्वितीय व आमां निवासी भूपेन्द्र पाण्डिया की पत्नी ज्योति शर्मा तृतीय रही। मदर मिल्क बैंक ने भीलवाड़ा की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। बैंक दुग्ध संकलन में अग्रणी रहा। स्थानीय नवजातों को तो मां का दूध समुचित मात्रा में उपलब्ध कराया ही, 1600 यूनिट दूध अजमेर भी भेजा। अब तक तीन बार दूध अजमेर भेजा जा चुका है। बैंक फरवरी 2017 से 826 नवजातों को दुध मुहैया करा चुका है। अब तक 2103 माताओं ने 3 लाख 75 हजार 370 मिलीलीटर दूध दान किया।