तिलस्वां।
जिले के तिलस्वा महादेव कुंड में रविवार तड़के स्नान करने के दौरान डूबने से एक बालक सहित बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कुछ ही देर में 12 साल के बच्चे को तो निकाल दिया लेकिन बुजुर्ग का शव नहीं मिला। तिलस्वा कुंड में तलाश के लिए बीगोद से गोताखोर बुलाए। जिन्होंने काफी प्रयास के बाद शव को निकाल लिया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग के शव को भी कुंड से बाहर निकाल लिया।