14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहरी नींद में सो रहे थे बच्चे घर में लगी आग, जिंदा जले

माता-पिता गए थे शादी में, जल रही थी चिमनी, छप्पर गिरने ने दब गए बच्चे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 13 May 2018, 10:45 AM IST

crime

crime

विदिशा. सिरोंज तहसील के गुलाबगंज में शुक्रवार -शनिवार रात बालाराम आदिवासी और उसकी पत्नी को अपने घर में बच्चों को अकेला छोडक़र शादी में जाना बहुत मंहगा पड़ गया। न जाने कैसे घर में आग लगी और घर में ही सो रहे उनके दो बच्चे जिंदा जल गए।

कच्चे मकान में रोशनी के लिए मां चिमनी जलाकर गांव में ही शादी में गई थी, पिता गांव से बाहर थे। रात में ६ साल का अजय और ४ साल की किरण रोजाना की तरह घर में गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक न जाने कैसे घर में आग लग गई। देखते ही देखते घासफूंस का घर जल उठा। घर का छप्पर जलते हुए बच्चों पर आ गिरा और बच्चों को भागने का मौका भी नहीं मिला। बुरी तरह जली हुई हालत में दोनों बच्चों के शव जब बाहर निकाले गए तो देखने वालों के दिल दहल गए।

इस आग में घर में रखे कपड़े, अनाज और गृहस्थी का सामान भी पूरी तरह जल गया। घटना रात के करीब ढाई बजे की बताई गई है। मृत बच्चोंं के दादा गट्टू घर के बाहर दो अन्य बच्चों के साथ सो रहे थे। जब आग की लपटें तेज हुईं तो वे घबराकर चिल्लाते हुए अंदर की ओर भागे, लेकिन आग बहुत तेज थी, जिससे अंदर पहुंचना संभव नहीं हो सका।

तब तक ग्रामीण आ पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई, डायल १०० भी पहुंच गई, लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद मृत बच्चों के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम पसर गया।

पथरिया पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया और पीएम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के लिए भी शवों को ग्रामीणों ने निजी ट्राली से अस्पताल भेजा। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मृतक परिवार की सुध लेने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि या कोई अधिकारी तक पीडि़तों के पास नहीं पहुंचे।

थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने बताया कि बच्चों के माता-पिता शादी में गए थे, चिमनी जलाकर घर में छोड़ दी गई थी, घास-फंूस का घर था, आग लगने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।