
Youth Secrets murder exposed in bhilwara
भीलवाड़ा।
बनेड़ा क्षेत्र के कालसांस गांव में नौ दिन पूर्व ओमप्रकाश सुथार की संदिग्ध मौत का मामला हत्या का निकला। इसका कारण प्रेमप्रसंग सामने आया है। बनेड़ा पुलिस ने हत्या के आरोप में शनिवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया। उससे वारदात के काम में ली फूकनी बरामद कर जेल भेज दिया। मृतक आरोपी विवाहित महिला से शादी करने की जिद कर रहा था। जबकि महिला ने उससे दूरियां बना ली थी। इससे परेशान होकर उसने तैश में आकर सिर पर फूकनी की दे मारी। इससे ओमप्रकाश की मौत हो गई।
थानाधिकारी हरीश सांखला के अनुसार फूलियाकलां क्षेत्र के बागथला निवासी ओमप्रकाश सुथार (24) कालसांस गांव में गत 6 जुलाई को महावीर जैन के घर पहुंचा। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक महावीर के घर के बाहर शराब पीकर हंगामा कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ओमप्रकाश अचेत मिला। बनेड़ा अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे।मृतक के काका बागथला निवासी कैलाश सुथार ने महावीर और उसकी पत्नी सोनू जैन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोप में सोनू जैन को गिरफ्तार कर लिया।
सीआई सांखला ने बताया कि महावीर और मृतक ओमप्रकाश परिचित थे। दोनों सूरत में व्यापार करते थे। वहां महावीर कपड़ा का जबकि आेमप्रकाश फर्नीचर का काम करता था। सूरत में ही ओमप्रकाश की परिचित महिला रहती थी। परिचित महिला के पडोस में सोनू रहती थी। सोनू का उस महिला के यहां आना-जाना था। वहां ओमप्रकाश आता-जाता था। वहीं ओमप्रकाश और सोनू का परिचय हुआ और प्रेम सम्बंध बन गए।
Published on:
15 Jul 2018 12:01 pm
