5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डांडिए के दौरान झगड़ा, चाकूबाजी में युवक घायल, तीन जने गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Youth wounded in stabbing, three people arrested in bhilwara

Youth wounded in stabbing, three people arrested in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर के रीको फोर्थ फेज में गणपति महोत्सव में डांडिया के दौरान झगड़ा होने से गुरुवार रात कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रतापनगर थाना पुलिस ने हमले के आरोप में शुक्रवार को तीन जनों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी रोहिताश के अनुसार पांडाल में गुरुवार रात डांडिया कार्यक्रम चल रहा था। विवाद होने पर कुछ लोगों ने विजय सिंह उर्फ सन्ना चौहान पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने कातिलाना हमले का मामला दर्ज किया। जांच के बाद रीको फोर्थ फेज निवासी अजय सोलंकी, विक्रम रावत तथा आवरी माता मंदिर के निकट रहने वाले नरेश खारोल को गिरफ्तार कर लिया गया।

अचेत मिले युवक ने दम तोड़ा

आरके कॉलोनी में सत्यम कॉम्पलेक्स के निकट शुक्रवार दोपहर अचेत मिले युवक ने दम तोड़ दिया। सुभाषनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार उसकी पहचान बूंदी जिले के झाकोली निवासी ओमप्रकाश के रूप में की गई। ओमप्रकाश के माता-पिता का बपचन में निधन हो गया था। काछोला में रह रहे उसके मामा ने पालन-पोषण किया। ओमप्रकाश चार-पांच साल से भीलवाड़ा में मजदूरी कर रहा था। उधर, गांधीनगर में गणेश मंदिर के निकट कॉम्प्लेक्स में चौकीदारी करने वाले जालंधर हाल बापूनगर निवासी परमिंदर भी मृत हालत में मिला।

दर्शन करने आया, संदिग्ध हालात में मौत

तिलस्वां. कस्बे में शुक्रवार को तिलस्वां महादेव के दर्शन करने आए शख्स की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बिजौलियां पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
कास्यां चौकी प्रभारी रामलाल मीणा के अनुसार जाबदा (बिजौलियां) निवासी पप्पू भील सुबह दर्शन करने तिलस्वां पहुंचा। तेजाजी चौक स्थित दुकान के बाहर सीढि़यों पर बैठ गया। शर्ट खोलकर हवा कर रहा था। अचानक अचेत होकर गिर गया। आसपास लोगों ने उसे संभाला। लेकिन तब तक उसके प्राण निकल गए। उसे बिजौलियां अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। मृत्यु का कारण हृदयघात माना जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग