11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकतरफा प्यार के कारण युवक की पिटाई, मुर्गा बनाकर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Video viral of Youth beaten: मध्य प्रदेश के भिंड से एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है।यह युवक एकतरफा प्यार के चलते उत्तर प्रदेश से एमपी आया था।

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Akash Dewani

Mar 10, 2025

Video viral of Youth beaten by belt and sticks due to one sided love in bhind mp

Video viral of Youth beaten: मध्य प्रदेश के भिंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लहार थाना क्षेत्र के रहावली गांव में एक युवक को लड़की से मिलने जाना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे बेल्ट और डंडों से पीट दिया, यहां तक कि उसे मुर्गा भी बनाया। यह घटना शुक्रवार की है, लेकिन इसका वीडियो शनिवार को वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिश्तेदारी में आता-जाता था युवक

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का रहने वाला है। उसका रहावली गांव में रिश्तेदारी थी, जिससे उसका वहां आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी एक लड़की से बातचीत शुरू हुई, लेकिन यह एकतरफा प्रेम बन गया।

लड़की के परिवार ने की शिकायत

बताया जा रहा है कि युवक बार-बार लड़की से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। इससे परेशान होकर लड़की ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। जब शुक्रवार को युवक लड़की से मिलने गांव पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों और लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा।

यह भी पढ़े- भगोरिया हाट में हंगामा, लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

पुलिस कर रही जांच

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस युवक की पहचान और उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटा रही है, साथ ही मारपीट करने वालों की भी पहचान की जा रही है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। कुछ लोग इसे न्याय बताते हैं, जबकि कई इसे कानून हाथ में लेने की घटना मान रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।