28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात 2:50 बजे प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका, पिता-पुत्र ने रस्सी से बांधा, लाठी-डंडे से पीटकर ले ली जान, भिंड में आरोपी गिफ्तार

Assault-Murder Case- भिंड में 50 वर्षीय महिला की हत्या करने पर पिता-पुत्र को पुलिस ने दबोचा। महिला को इतना मारा की टूट गई पसलियां।
2 min read
Google source verification

भिंड

image

Akash Dewani

Jun 28, 2026

Woman Assault-Murder Case accused father son arrested

Woman Assault-Murder Case- भिंड में महिला की हत्या करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार (फोटो सोर्स- Patrika)

Woman Assault-Murder Case- मध्य प्रदेश के भिंड जिले में महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने वाले पिता-पुत्र पर पुलिस ने अपना शिकंजा कस लिया है। मामला गोरमी के डोगरपुरा क्षेत्र का है। आरोपी मारपीट के बाद पहले महिला को जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन यहां इलाज के दौरान 15 जून को उसकी मौत हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी से मिलने पहुंची महिला को पिता-पुत्र ने बेरहमी से पीटा

पुलिस के अनुसार मृतक महिला और अहिवरन के अफेयर था। 14 जून की देर रात 2 बजे 50 वर्षीय सोना बाई पत्नी बदनसिंह नरवरिया अहिवरन सिंह से मिलने पहुंची। यहां सोना बाई ने अहिवरन से अपने नाम एक बीघा जमीन करने की मांग की। इसी बीच अहिवरन का बेटा मुकुट सिंह उर्फ कल्ला जाग गया। कल्ला लाठी लेकर आया और सोना बाई पर हमला कर दिया। तभी अहिवरन ने भी उसे भागने से रोकने के लिए रस्सी से बांध दिया। बंधक बनाकर पिता-पुत्र ने सोना बाई को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इस हमले में सोना बाई के दोनों पैर और सीने की पांच पसलियां टूट गई, श्रीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई। घटना के दौरान महिला का पति घर पर था, लेकिन शोर सुनकर डरकर वापस लौट गया।

अहिवरन के हाथ में हुआ फ्रैक्चर

मारपीट के दौरान अहिवरन का पैर फिसल गया और वह बाएं हाथ के बल गिरा, जिससे उसे फ्रैक्चर हो गया। कल्ला अपने पिता और घायल महिला को पहले भिंड अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सको ने महिला की हालत गंभीर बताई। इसके बाद वह दोनों को ग्वालियर के निजी अस्पतालों में ले गए। ग्वालियर में 15 जून को ही सोना बाई की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था। पति ने हत्या करने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने जांच की और मामले का खुलासा किया।

गांव से आरोपी पकड़े

टीआइ आशुतोष शर्मा और एसआइ अजय मिश्रा ने टीम के साथ जांच कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपनी रिश्तेदारी में छिपे हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका इरादा सोना बाई को जान से मारना नहीं था, बल्कि जमीन मांगने से रोकने के लिए डराना था, क्योंकि इससे परिवार में झगड़े बढ़ रहे थे।

पुलिस ने कहा ये

जून को ही सोना बाई की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था। पति ने हत्या करने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने जांच की और मामले का खुलासा किया। आरोपियों ने महिला की बेरहमी से मारपीट की थी. जिससे उसकी मौत हो गई थी। पिता से महिला के संबंध थे। जांच के बाद अपराध कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।-आशुतोष शर्मा, टीआइ, गोरमी