
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे लाखों लोगों के दिल पर राज करती हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। आम्रपाली की खूबसूरती और एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने हैं। आम्रपाली अकसर दिनेश यादव के साथ नजर आती हैं। इसके अलावा कई फिल्मों में भी दोनों साथ नजर आ चुके हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आती है। आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक निरहुआ के साथ वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों ने इस खूब प्यार लुटाया है।
आम्रपाली और निरहुआ ने किया रोमांस
एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव के साथ बॉलीवुड गाने पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आम्रपाली और दिनेश की जोड़ी काफी अच्छी लग रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। लोग इस रील पर जमकर रिएक्ट करते हुए प्यार बरसा रहे है। एक फैन ने इस रील पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि, ‘रब ने बना दी जोड़ी’।
क्या आम्रपाली को डेट कर रहे हैं दिनेश यादव?
आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को ना सिर्फ बिहार में बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। दोनों के इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आम्रपाली और दिनेश यादव को लेकर अकसर ये खबर सामने आती है कि, दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। पर दोनों ने इस खबर को अफवाह बताते हैं। हालांकि आम्रपाली और निरहुआ ने ये साफ कर दिया है कि दोनों के बीच दोस्ती के अलावा और कुछ नहीं है।
Published on:
01 Feb 2024 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
