12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेसारी लाल के भाई से हुई आम्रपाली दुबे की शादी! एक्टर सबके सामने बोले- ‘भाभी प्रणाम’

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। ये आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली आए दिन किसी न किसी कारणों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 25, 2023

shadi mubarak

shadi mubarak

हाल ही में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की शादी के जोड़े में एक फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद उनकी शादी की अफवाहें तेज हो गईं। अब एर बार फिर अदाकारा चर्चा में हैं। लोग अदाकारा को जमकर शादी की बधाई दे रहे हैं। बधाई देने वालों की लिस्ट में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम भी शामिल हो गया है।

खेसारी ने सबके सामने सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे को बधाई दी और कहा-‘भाभी प्रणाम’। हालांकि इस वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

जी हां आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और अरविंद अकेला कल्लू फिल्म ‘शादी मुबारक’ (shadi mubarak) में साथ नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर खेसारी लाल ने उन्हें बधाई दी है। उनकी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। दोनों की जोड़ी को काफी सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार! सिनेमाघरों में उतरा 'पठान'

फिल्म को लेकर दोनों अभिनेता सोशल मीडिया पर लाइव आए। इस बीच खेसारी भी मौका पाते ही उनके साथ अचानक से जुड़ गए। इस दौरान खेसारी ने उन्हें ‘शादी मुबारक’ कहा और आम्रपाली दुबे का बिना नाम लिए इशारों-इशारों में ‘भाभी प्रणाम’ भी कह दिया।

खेसारी ने इस दौरान अरविंद अकेला कल्लू को ‘शादी मुबारक’ कहा और दोनों ने एक-दूसरे का हाल चाल लिया। फिल्म के लिए ट्रेंडिंग स्टार ने खूब बधाई दी।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस मूवी का ट्रेलर काफी पसंद आया और कल्लू ने इसमें कुछ अलग किया है। मजे लेते हुए वो आम्रपाली दुबे का बिना नाम लिए कहते हैं कि ‘भाभी को भी मेरा प्रणाम बोलिएगा’।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जल्द ही एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। फिल्म ‘शादी मुबारक’ के निर्माता रौशन सिंह हैं और निर्देशक आनंद सिंह है।

इसमें अरविंद अकेला कल्लू, आम्रपाली दुबे के साथ-साथ एक्टर समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, सृष्टि पाठक और सौम्या पांडे जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इसमें अरविंद अकेला कुछ हटकर रोल प्ले कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कहीं पैर से कुचले शाहरुख के पोस्टर तो कहीं लगा दी आग