3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sharda Sinha last Video: शारदा सिन्हा का आखिरी वीडियो आया सामने, अंतिम सांस लेते-लेते गाया छठ मैया का गाना

Sharda Sinha Last Song In hospital: सिंगर शारदा सिन्हा का हॉस्पिटल से आखिरी वीडियो सामने आया है। जिसे सुनकर फैंस अपना आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Sharda Sinha Last Video

Sharda Sinha Last Video

Sharda Sinha last Video: बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा के छठ मैया के गाने बेहद मशहूर थे। उन्होंने छठ गानों से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। शारदा सिन्हा का निधन 5 नवंबर को छठ त्यौहार के ही दिन ही हुआ। इस दिन नहाय खाय का दिन था, उसी दिन शारदा सिन्हा ने आखिरी सांस ली। वह काफी समय से बीमारी चल रही थी। निधन से पहले उन्होंने हॉस्पिटल में छठ मैया का गाना गाया। ये उनका आखिरी गाना था और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे फैंस भी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।

शारदा सिन्हा का हॉस्पिटल से आखिरी वीडियो आया सामने (Sharda Sinha Video)

शारदा सिन्हा का जो वीडियो सामने आया है। वह हॉस्पिटल का है, जिसमें शारदा सिन्हा बिस्तर पर अस्पताल के कपड़ों में नजर आ रही हैं। उनकी नाक में ऑक्सीजन लगा हुआ है। बेहद गंभीर हालत में भी शारदा सिन्हा धीरे-धीरे पर छठ गीत गुनगुना रही हैं। उनका वीडियो किसी ने रिकॉर्ड किया, जो उनके जाने के बाद वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनके अंतिम वक्त का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आखिरी दौर में भी वो छठ मैया को याद करना नहीं भूली। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन कपूर की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक? बोले- ये खुशनुमा हफ्ता…

शारदा सिन्हा को लगा था पति की मौत का सदमा

शारदा सिन्हा अपने पति की मौत से बेहद दुख में थी। वह तब से ही काफी बीमार रहने लगी थीं। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। ठीक एक महीने बाद शारदा सिन्हा का भी निधन हो गया। शारदा सिन्हा 72 साल की थी और उनकी आवाज के यूपी से लेकर बिहार तक लोग दीवाने थे। शारदा सिन्हा को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित भी किया था।