11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL पर सट्टेबाजी : होटल में चौके-छक्कों पर लग रहा था बड़ा दांव, पुलिस ने 11 सटोरियों को पकड़ा

होटल में बैठकर सटोरिये लगा रहे थे बंगलुरू-कोलकाता के मैच की हर गेंद पर लाखों का दांव, पुलिस ने छापा मारा तो 4 भागने में सफल, 11 सटोरिये गिरफ्तार..

2 min read
Google source verification
ipl_1.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आईपीएल मैच पर लगाए जाने वाले सट्टे के कारोबार का एक बार फिर खुलासा हुआ है। बीते 15 दिनों में पुलिस आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ 6 से ज्यादा कार्रवाई कर चुकी है। इस बार पुलिस ने भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक होटल पर छापा मारते हुए होटल के बंद हॉल में बैठकर मैच पर सट्टा खिला रहे 11 सटोरियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक चार सटोरिये पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए हैं जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

होटल में लग रहा मैच पर लाखों का दांव
क्राइम ब्रांट पुलिस ने होटल में चल रहे आईपीएल मैचों के सट्टे के इस कारोबार का खुलासा किया है। बैरागढ़ की होटल गोल्डन ग्रीक में सटोरियों का अड्डा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए जब होटल पर छापा मारा तो देखा कि होटल मालिक और दो दर्जन से ज्यादा लोग टेबिल कुर्सी पर बैठकर मोबाइल पर लगातार बातचीत कर रहे थे। लोगों के पास रजिस्टर थे जिनमें पैसों का हिसाब किताब लिखा जा रहा था। पुलिस ने सभी को रंगेहाथों पकड़ा है। हालांकि चार सटोरिये पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए सटोरियों में एक 19 साल का लड़का भी शामिल है। पुलिस ने मौके से एलईडी टीवी, सैटअप बॉक्स, 14 मोबाइल फोन, लाखों रुपए का हिसाब-किताब लिखे हुए रजिस्टर और करीब 15 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। जिन सटोरियों को होटल से गिरफ्तार किया गया है उनके नाम रवि आशवानी निवासी सीआरपी कॉलोनी बैरागढ़, नीलेश दीनानी निवासी बैरागढ़, करण वालानी निवासी लक्ष्मण नगर बैरागढ़, हितेश वासवानी निवासी बैरागढ़, नीरज छवलानी निवासी लक्ष्मण नगर बैरागढ़, अमन दीप निवासी सेमरा अशोका गार्डन, यश परयानी निवासी ईदगाह कॉलोनी, कैलाश मेघानी निवासी बैरागढ़, शंकरलाल चन्द्रवानी निवासी बैरागढ़, अमन गोलानी निवासी बैरागढ़ और धीरजचंद्र निवासी बैरागढ़ हैं। वहीं पुलिस को देखकर फरार हुए सटोरियों की पहचान बल्ली, गफ्फार खां, विजय साहू और कल्लू के तौर पर हुई है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।