12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS की छात्रा बोली- चारों आरोपी थक गए तो ब्रेक लिया, चाय-सिगरेट पीकर फिर से किया रेप

देशभर में चर्चित हुए भोपाल गैंगरेप केस में 23 दिसंबर को कोर्ट का बड़ा फैसला आ रहा है। IAS की तैयारी कर रही यूपीएससी छात्रा के साथ हुए इस दुराचार के...

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 23, 2017

Gang Rape, Bhopal Gang Rape, Bhopal Gang Rape Case,  Fast Track Court

Gang Rape, Bhopal Gang Rape, Bhopal Gang Rape Case, Fast Track Court

भोपाल। देशभर में चर्चित हुए भोपाल गैंगरेप केस में 23 दिसंबर को कोर्ट का बड़ा फैसला आ रहा है। IAS की तैयारी कर रही यूपीएससी छात्रा के साथ हुए इस दुराचार के मामले में देशभर की निगाह लगी है। कोचिंग क्लास से लौट रही छात्रा के साथ जो कुछ भी हुआ उसकी पूरी घटना सुनाई तो सभी की रूह कांप उठी।


मध्यप्रदेश के भोपाल में 19 वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वह 31 अक्टूबर की शाम को हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी वहां जुआ खेल रहे चार आरोपियों ने उसे घेर लिया। उसका मुंह दबाकर रेलवे ट्रेक के किनारे 20 फीट नीचे नाले में ले गए। जहां उन्होंने बारी-बारी से रेप किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीडि़ता ने जो कहानी पुलिस को बताई उसके मुताबिक जब यह लोग उसे पुलिया के नीचे ले गए उस समय गोलू बिहारी के साथ अमर नामक युवक भी था, दोनों ने पहले पीड़िता के साथ रेप किया। बाद में गोलू अमर को लड़की पर नजर रखने की बात कहकर वहां से चले गया। 15 मिनट के लिए गोलू चाय, सिगरेट और गुटखा लेकर वापस उसी स्थान पर पहुंचा, फिर उसने पीड़िता के साथ फिर रेप किया।

दो-दो बार हुआ गैगरेप
पीड़िता के मुताबिक उसने दोनों आरोपियों से कुछ कपड़ों की मांग को तो गोलू बिहारी उसके लिए कुछ कपड़े लेकर आया, लेकिन गोलू के साथ दो युवक रमेश और राजेश भी साथ आ गए। इसके बाद वहां का मंजर ही बदल गया। चारों ने फिर बारी-बारी से गैंगरेप किया। चारों आरोपियों की दरिंदगी तीन घंटे तक चलती रही। इस बीच ज्यादती के कारण छात्रा बेहोश हो गई। चारों युवक उसे नग्न अवस्था में ही छोड़कर रफूचक्कर हो गए।

होश आने के बाद जैसे-तैसे पहुंची घर
होश में आने पर छात्रा जैसे-तैसे रात में घर पहुंची, परिजनों के साथ थाने भी पहुंची। लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। सुबह होते ही पीडि़ता के माता-पिता एफआईआर लिखाने एमपी नगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने सीमा क्षेत्र के खेल में उलझाकर उन्हें हबीबगंज थाने भेज दिया, जहां से उन्हें जीआरपी थाने जाने को बोला गया। पीड़िता के माता-पिता दोनों ही पुलिस में हैं। पिता जीआरपी में ही सब इंस्पेक्टर हैं।

माता-पिता ने दबोचा एक आरोपी को
इस बीच पीड़िता अपनी मां के साथ घटनास्थल के पास से गुजर रही थी, तो पास की ही झुग्गी बस्ती में एक आरोपी नजर आ गया। तो मां और उसके पिता ने दौड़कर उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। शाम को एफआईआर दर्ज हो पाई, वह भी जीआरपी थाने में। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी गोलू को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। शुक्रवार को आरोपियों का मेडिकल कराया गया। बाकी तीन अमर उर्फ छोटू, राजू उर्फ राजेश, राजू उर्फ रमेश को गुरुवार शाम पकड़ा। ये सभी स्टेशन के आस-पास झुग्गी में रहते हैं। दो आरोपी गोलू और रमेश जीजा-साले हैं। चार आरोपियों ने 19 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप किया उनमें से एक आरोपी अपनी ही दूधमुंही बेटी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वो जमानत पर था।

MUST READ

गैंगरेपः पीड़िता बोली- जब थक गए चारों आरोपी तो लिया ब्रेक, चाय-गुटखा खाकर फिर से किया रेप

भोपाल गैंगरेप केस: रेप पीड़िता की जांच कर रिपोर्ट में लिख दिया सहमति से बनाए संबंध

थाने से महज 50 मीटर दूर हुई घटना
जिस स्थान पर गैंग रेप हुआ उससे मात्र पचास मीटर दूर ही जीआरपी थाना था। लड़की के पिता भी भी जीआरपी में ही सब इंस्पेक्टर हैं, जबकि माता भी पुलिस विभाग में ही कार्यरत है।