
भोपाल. मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। मंगलवार की शाम गृह मंत्रालय की तरफ से 24 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। बता दें कि भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद ये तबादला सूची जारी की गई है। दरअसल कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भोपाल और इंदौर में करीब 50 पुलिस अफसरों की पोस्टिंग की जानी है और पहली सूची में 24 आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग कर दी गई है। भोपाल में सचिन अतुलकर और इंदौर में आरके हिंगणकर को एडिशनल पुलिस कमिश्नर (ACP) बनाया गया है।
तबादला सूची
- राकेश गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता, पीएचक्यू से पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (देहात) जोन।
- इरशाद वली, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून और व्यवस्था नगरीय पुलिस जिला भोपाल (एवं अतिरिक्त पुलिस आय़ुक्त, अपराध व मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार) से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन ।
- संजय तिवारी, उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (ग्रामीण) से प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता, पीएचक्यू।
- आरके हिंगणकर, उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) नगरीय पुलिस जिला इंदौर।
- मिथलेश कुमार शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक, राज्य आपदा आपातकालीन, मोचन बल, मुख्याल भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज, रीवा।
- सचिन अतुलकर, उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज, मुरैना से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) नगरीय पुलिस जिला भोपाल।
- अतुल सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएचक्यू से सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल
- महेश चन्द्र जैन, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जिला इंदौर जोन-3 (एवं पुलिस उपायुक्त जोन-4 का अतिरिक्त प्रभार) से पुलिस उपायुक्त (यातायात) नगरीय पुलिस जिला इंदौर (विभागीय आदेश दिनांक 10.12.2021 को संशोधिक करते हुए)
- निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, पीटीएस इंदौर से, पुलिस उपायुक्त (अपराध) नगरीय पुलिस जिला इंदौर।
- राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल से पुलिस उपायुक्त (जोन-4) नगरीय पुलिस जिला इंदौर।
- विनीत कपूर, उप निदेशक, मप्र. पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल से पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नगरीय पुलिस जिला भोपाल।
- धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस उपायुक्त (जोन-3) नगरीय पुलिस जिला इंदौर।
- विजय खत्री, पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल- जोन-3 (एवं पुलिस उपायुक्त जोन-4, पुलिस उपायुक्त, यातायात तथा पुलिस उपायुक्त आसूचनाव सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार से पुलिस उपायुक्त (जोन-4) नगरीय पुलिस जिला भोपाल (विभागीय आदेश दिनांक 10.12.2021 को संशोधित करते हुए)।
- भागवत सिंह बिरदे, सेनानी, आरएपीटीसी, इंदौर से पुलिस अधीक्षक इंदौर देहात पुलिस जिला ।
- किरण लता केरकेट्टा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएचक्यू भोपाल से पुलिस अधीक्षक, भोपाल देहात
- रियाज इकबाल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएचक्यू भोपाल से पुलिस उपायुक्त (जोन-3) नगरीय पुलिस जिला भोपाल।
- सम्पत उपाध्याय, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएचक्यू भोपाल से पुलिस उपायुक्त (जोन-2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर।
- आशुतोष बागरी, पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला इंदौर जोन-1 से सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड ।
- रजत सकलेचा, सेनानी 26वीं वाहिनी विसबल गुना से पुलिस उपायुक्त (आसूचना व सुरक्षा) नगरीय पुलिस जिला इंदौर।
- अमित तोलानी, सेनानी 17वीं वाहिनी विसबल भिंड से पुलिस उपायुक्त (जोन-1) नगरीय पुलिस जिला इंदौर।
- अमित कुमार, सेनानी 36वीं भारत रक्षित वाहिनी विसबल बालाघाट से पुलिस उपायुक्त (अपराध) नगरीय पुलिस जिला भोपाल।
- हंसराज, पुलिस अधीक्षक, पीएस तिगरा, पुलिस उपायुक्त (यातायात) नगरीय पुलिस जिला भोपाल।
- श्रद्धा तिवारी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक,अअवि, पीएचक्यू भोपाल से पुलिस उपायुक्त (जोन-2) नगरीय पुलिस जिला भोपाल।
- विजय भागवानी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक अअवि, पीएचक्यू भोपाल से पुलिस उपायुक्त (आसूचना व सुरक्षा) नगरीय पुलिस जिला भोपाल।
देखें वीडियो- मास्क पर 'महाभारत'
Published on:
28 Dec 2021 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
