
शुरु हो रही है हजारों पुलिसकर्मियों की भर्ती, पूरी तरह फिट रहेंगे पुलिसमेन, जानिए कैसे
भोपाल. सरकार ने मध्य प्रदेश की पुलिस को पूरी तरह फिट बनाने के लिए बड़ी तैयारी की है। तैयारी के तहत प्रदेश में अब हर साल पुलिस का फिटनेस टेस्ट सख्ती के साथ किया जाएगा। यही नहीं, आगामी नई पुलिस भर्ती के लिए राज्य पुलिस बोर्ड बनाने पर विचार किया जाएगा। बता दें कि, शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान सुनिश्चित किया गया है। सीएम ने कहा कि, प्रदेश में तत्काल पांच हजार पुलिसकर्मी की भर्ती की जाएगी। जहां भी महिलाओं के खिलाफ अपराध हों, वहां पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
समीक्षा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पुलिस भर्ती में 50 फीसदी अंक फिजिकल के और 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा के होंगे। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिचित करने अद्यतन तकनीक का उपयोग किया जाए। भर्ती की बात हुई तो सीएम ने कहा कि पहले पुलिस बोर्ड था, उसी प्रकार राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड बनाना चाहिए।
चलेगा सर्च ऑपरेशन
इस दौरान सीएम ने शराब दुकानों की पूजा स्थलों, शालाओं और कॉलेजों से दूरी के संबंध में आवश्यक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को चिह्वित करने सघन सर्च ऑपरेशन आरंभ किया जाए। किरायेदारों के सत्यापन के भी निर्देश दिए। अवैध हथियार निर्माताओं के विरुद्ध भी छानबीन अभियान शुरू करने को कहा।
इनकी प्रशंसा
मुख्यमंत्री ने इंदौर, रतलाम, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, सिवनी, रीवा, सिंगरौली, शहडोल में महिला अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई पर पुलिस की प्रशंसा की।
खाट पर शव लादकर कई किमी पैदल चलीं महिलाएं, देखें वीडियो
Published on:
02 Apr 2022 10:09 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
