
भोपाल। मप्र की फुटबॉल टीम ने 63वीं राष्ट्रीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उसने मुम्बई खेली जा रही इस प्रतियोगिता में सीबीएसई दिल्ली टीम के खिलाफ 22-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिसमें भोपाल के दिनेश कुमार ने 12 गोल किए। रूपेश कौशल ने 7, विश्व प्रताप भाटी ने 2 और दीपक अहिरवार ने एक गोल दागे। के कोच अजित पाल गिल ने बताया कि दिनेश कुमार ने शुरू के 7 गोल पहले, तीसरे, सातवे आठवे, बारहवे, पंद्रहवे, अठारहवे मिनट में किए।
जबकि रूपेश ने 22वे, 25वे, 26वे, 19वे मिनट में लगातार चार गोल कर डाले। दीपक ने 27वे मिनट में गोल दागा। मध्यांतर तक स्कोर 12-0 का स्कोर रहा। मध्यांतर बाद विश्व प्रताप भाटी ने क्रमश: 7वे, 13वे, 22वे मिनट और और रूपेश कौशल ने दूसरे, नौवे और 19वे मिनट में किए। इसके बाद दिनेश कुमार ने लगातार लगातार 5 गोल कर मध्यप्रदेश टीम को जीत दिलाई। दिनेश कुमार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेस्ट खिलाड़ी के रूप में चुने गए थे। वे भोपाल के महाराणा प्रताप स्कूल के स्टूडेंट्स हैं।
तीन स्केटर्स ने की 9 दिन में 750 किमी स्केटिंग, सम्मानित
सेना के सम्मान और बेटी बचाने का संदेश लेकर तीन स्केटर्स उदयपुर से स्केटिंग करते हुए दिल्ली पहुंचे। इन तीन बच्चों का प्रयास इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में शामिल किया गया है। ये बच्चे 9 दिनों में 750 किलोमीटर स्केटिंग कर दिल्ली पहुंचे थे। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने मिशन की जानकारी दी। कोच मंजीत सिंह ने बताया कि सामान्यत: इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड से एक माह में मेडल एवं प्रमाण-पत्र मिलता है, लेकिन इनके उत्कृष्ट के लिए यह पुरस्कार शीघ्र प्रदान किया गया है। इन खिलाडिय़ों का भोपाल के अर्जुन फिटनेस क्लब के मैनेजर राजीव सक्सेना एवं अमर रोलर स्केटिंग ऑर्गेनाईजेशन के सचिव अमर भटकर द्वारा सम्मान किया गया।
करिश्मा, कर्णिका और ईशा को मिले ब्लैक बेल्ट
कर्णिका सिंह, करिश्मा बहुतमांगे एवं ईशा शर्मा ने ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। इन तीनों ने लगभग 8 साल पहले कराते प्रशिक्षण शुरू किया था। ये कई वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहीं हैं।
Published on:
20 Apr 2018 06:25 pm
