
आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ पर 75 नावों पर निकली अनोखी तिरंगा यात्रा, जल-थल-नभ पर लहराया तिरंगा
भोपाल. आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में राजधानी भोपाल के बोट क्लब पर बड़े तालाब में 75 नावों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। बता दें कि, अपनी तरह की पहली तिरंगा यात्रा में शामिल युवा 75 नावों पर सवार थे और सभी के हाथों में तिरंगा था। बड़े तालाब में नावों पर निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का अद्भुत नजारा देखते ही बन रहा था।
'हर घर के साथ थल-जल-नभ भी तिरंगामय'
इस संबंद में मंत्री सारंग ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 'हर घर तिरंगा अभियान' के माध्यम से तिरंगा देश की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इसी तारतम्य में आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 नावों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंत्री सारंग ने कहा कि, राष्ट्रीय ध्वज भारत के अतीत के गौरव, वर्तमान की प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का प्रतीक है। इसकी भव्यता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जल-थल-नभ में तिरंगा फहराया गया है।
बड़े तालाब के बीचोंबीच लहराया तिरंगा
मंत्री विश्वास सारंग के नेतृत्व में 75 नाव बोट क्लब से एक पंक्ति में बड़े तालाब के बीचों बीच पहुंची। लबालब बड़े तालाब में नाव पर लहराते तिरंगे देशभक्ति का जज्बा पैदा कर रहे थे। पूरा दृश्य देखकर बोट क्लब पर खड़े नागरिकों ने हर्षध्वनि के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए।
यात्रा के समापन पर युवाओं ने किया मंत्री सारंग का अभिवादन
लगभग 2 घंटे चली इस अनूठी तिरंगा यात्रा का समापन बोट क्लब पर हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने मंत्री सारंग का भारत माता के जयघोष के साथ अभिवादन किया।
ड्रोन से नभ में लहराया तिरंगा
अपनी तरह की पहली तिरंगा यात्रा, जहां एक तरफ नाव पर तिरंगा लहरा रहा था। वहीं, दूसरी तरफ बड़े तालाब के समीप ड्रोन से तिरंगा फहराया गया। इसी के साथ बोट क्लब के समीप बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत ये यात्रा 'जल-थल-नभ पर राष्ट्र ध्वज' तिरंगा संपूर्ण वैभव के साथ लहराता नज़र आ रहा था।
एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा इंतज़ाम
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम द्वारा 75 नावों पर सवार प्रत्येक व्यक्ति को लाइफ जैकेट प्रदान किए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो। 75 नावों की तिरंगा यात्रा में भोपाल महापौर मालती राय, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए थे।
Published on:
14 Aug 2022 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
