
राजधानी के नज़दीक मिला दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, वन विभाग की टीम भी इसे देखकर रह गई हैरान
भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नज़दीक सर्वधर्म दामखेड़ा इलाके में दुर्लभ प्रजाति का एक कछुआ मिला है। इस समय कछुआ विलुप्ति की इस कगार पर है, जिसके कारण जानकारी मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम भी हैरान रह गई। टीम के एक सदस्य ने बताया कि, इस प्रजाति के कछुए विलुप्ति की कगार पर पहुंच गए हैं। मध्य प्रदेश में इस प्रजाति के कछुए की कोई गणना ही नहीं है।
पढ़ें ये खास खबर- अब आपको मिलने वाली हैं इतनी सारी छुट्टियां ,यहां देखें पूरी लिस्ट
वन विहार पहुंचाया कछुआ
टीम के सदस्य के मुताबिक, इस कछए की उम्र करीब 16 साल आंकी गई हैं। शनिवार शाम को सर्वधर्म दामखेड़ा इलाके में इस कछुए की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रविवार शाम को रेस्क्यू कर इसे खोजा गया। रेस्क्यू के बाद कछुए को वनविहान के स्टाप डैम में वनविहार परिक्षेत्राधिकारी राकेश वर्मा की निगरानी में छोड़ा गया है। प्राथमिक परख में तो कछुआ स्वस्थ नज़र आ रहा है लेकिन, वन विभाग द्वारा कछुए की स्वास्थ संबंधित जांच भी की जाएगी ताकि, उसे लंबे समय तक इसे बचाकर रखा जा सके।
पढ़ें ये खास खबर- बारिश में मक्खियों से हैं परेशान तो एक बार ज़रूर आज़माएं ये उपाय
इसलिए है ये दुर्लभ प्रजाति
भोपाल वन मंडल के उड़नदस्ता प्रभारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि, दामखेड़ा के नज़दीक स्थित नदी से इस कछुए का रेस्क्यू किया गया है। कछुए के नदी से बाहर आने की सूचना मिलने पर तुरंत विभाग की उड़नदस्ता टीम को मौके पर पहुंचाया गया था, जिसके बाद रविवार शाम को कछुए की खोज पूरी हुई। चतुर्वेदी ने बताया कि, इस कछुए का वज़न 80 किलो से ज्यादा है। वहीं, अगर इसकी उम्र का अनुमान लगाया जाए तो, ये लगभग 16 साल का है। चतुर्वेदी ने आगे ये भी बताया कि, वैसे आमतौर पर इस प्रजाति के कछुए की उम्र 300 साल तक की होती है, वहीं, इसका अत्याधिक वज़न भी 150 किलो तक हो जाता है। फिलहाल, कछुए को सकुशल वन विहार पहुंचा दिया गया है, जहां सैलानी इसे देख सकेंगे।
Published on:
16 Sept 2019 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
