4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेस्क्यू ऑपरेशन कर, बाढ़ के पानी में फंसे 3 व्यक्तियों को बचाया

कालियासोत डैम के अचानक छोड़े गए पानी से गांव के दो पुरुष, एक महिला, 7 बकरी और भैंस टापू नुमा पहाड़ी पर फंस, सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन कर आपदा प्रबंधन की टीम ने बचाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 2 Sep 2019, 2:32 PM IST

flood_water_rescue_operations.jpg

flood water rescue operations 3 people Save in madhya pradesh

भोपाल. मिसरोद थाना क्षेत्र के गांव रानी पिपलिया के कालियासोत डैम के अचानक छोड़े गए पानी से गांव के दो पुरुष, एक महिला, 7 बकरी और भैंस टापू नुमा पहाड़ी पर फंस गए थे। जिसकी सूचना रात 11:30 बजे थाना मिसरोद में प्राप्त होने पर तत्काल थाना प्रभारी निरंजन शर्मा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों अवगत कराया गया। अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ तथा disaster management को सूचना दी गई।

MUST READ : Heavy rain alert : रायसेन में 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

सूचना पर डिजास्टर मैनेजमेंट के एडीजीपी डीजे सागर साहब तत्काल अपने दल बल के साथ ग्राम रानी पिपलिया पहुंचे। बचाव दल द्वारा रात 3:00 बजे बाढ़ के पानी में फंसे ग्राम रानी पिपरिया के (1)माखन पिता गोरेलाल उम्र 32 वर्ष (2)हीरालाल पिता देवी राम उम्र 55 वर्ष रमाबाई (3)बिरमा बाई पति माधव सिंह उम्र 45 वर्ष .रवि निवासी रानी पिपलिया थाना मिसरोद को बाढ़ राहत बचाव दल की टीम द्वारा सुरक्षित निकाला गया।

MUST READ : जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा…गणपति जी का इस आरती से करें स्वागत

ग्राम रानी पिपरिया के ग्रामीणों ने बचाव दल द्वारा बाढ़ में फंसे हुए ग्रामीणों को निकालने पर पुलिस तथा बचाव दल का आभार व्यक्त किया मौके पर एसडीओपी मिसरोद अनिल त्रिपाठी गस्त के दौरान सूचना मिलने पर बचाव दल में शामिल होकर लोगों का बचाव किया।

कलियासोत डैम के दो गेट खुले, पग्नेश्वर पुल पर फिर आया पानी

रायसेन. देरी से आया मानसून अब जिले में इस तरह बरस रहा है कि जलाशय फुल हो गए। मगर इससे जहां आमजनजीवन भी प्रभावित होने लगा है, वहीं अधिक पाने से फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। जी हां, पिछले सप्ताह हुई झमाझम बारिश से बेतवा नदी का पग्नेश्वर पुल जलमग्न रहा था। लगभग पांच दिनों तक पुल से आवागमन नहीं हो सका था। इस दौरान रायसेन-सांची रोड भी बंद रहा था। अब रविवार को फिर वही स्थिति बन गई। शनिवार रात को भोपाल सहित मंडीदीप के आसपास तेज बारिश हुई।

MUST READ : रात 12 बजे से चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

इस कारण रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कलियासोत डैम के दो गेट खोल दिए गए। इससे बेतवा नदी का जल स्तर बढ़ गया और रायसेन-सांची-विदिशा के बीच स्थित पग्नेश्वर नदी का पुराने पुल के ऊपर से करीब दो फीट पानी बहने लगा, जिससे रायसेन से सांची जाने वालों की राह कठिन हो गई। उन्हें विदिशा होते हुए सांची पहुंचना पड़ा। हालांकि रविवार शाम तक पग्नेश्वर पर पुल आधा फीट पानी कम हुआ। मगर वाहनों का आवागमन चालू नहीं हो सका। रायसेन शहर में भी शनिवार-रविवार रात करीब 12 बजे से एक बजे तक तेज बारिश हुई।