
दो माह शुरु हो जाएगा रोड का काम
भोपाल. एमपी के व्यवसायिक शहर इंदौर जाना अब और आसान हो जाएगा।प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के लोगों को इंदौर जाने के लिए भोपाल आने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं, इंदौर की दूरी भी घट जाएगी। राजधानी से औबेदुल्लागंज होते हुए इंदौर जाने के लिए भोपाल बायपास रिंग रोड से ये सब कमाल होंगे जिसके निर्माण का काम जल्द शुरू होगा।
भोपाल बायपास रिंग रोड मप्र सड़क विकास निगम बनाएगा। अगस्त 2023 में इस रोड का भूमिपूजन होगा। इस रोड को बनाने के लिए 800 करोड़ का बजट तय किया गया है। इसके बनने से भोपाल, औबेदुल्लागंज होते हुए इंदौर जाने वाले वाहनों को 25 किमी की दूरी कम हो जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह बताते हैं कि इस रोड के बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
भोपाल के बाहर से ही जा सकेंगे इंदौर
इस रोड के बनने से भोपाल को औद्योगिक केन्द्र तथा लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने में मदद मिल सकेगी। विशेष बात यह है रिंग रोड से भोपाल के बाहर से ही इंदौर जा सकेंगे। इस सड़क के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था।
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार शहर में सड़कों के डेवलपमेंट को लेकर भी तैयारी है। इन सड़कों के बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आवागमन फास्ट होगा और ट्रैफिक लोड भी कम होगा। कोलार निवासी ऋषभ शुक्ला बताते हैं कि शहर मेें सड़कों का नेटवर्क तेजी से फैलना जरूरी है। नहीं तो वाहनों का दबाव से सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाएगा, भोपाल इंदौर के बीच कनेक्टिविटी की जरूरत है।
क्या क्या लाभ होंगे
1. नए रिंग रोड के बनने के बाद भोपाल के बाहर से ही इंदौर के लिए सीधा मार्ग बन जाएगा।
2. लोगों को इंदौर जाने के लिए भोपाल शहर में अंदर नहीं आना पड़ेगा।
3. देवास होते हुए इंदौर की दूरी भी कम समय में पूरी होगी।
4. रिंग रोड में मंडीदीप से औबेदुल्लागंज होते हुए सीहोर रोड तक सड़क बनाई जाएगी।
5. मंडीदीप औद्योगिक केन्द्र का और विकास हो सकेगा
6. राजधानी भोपाल को औद्योगिक तथा लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने में खासी मदद मिलेगी।
Published on:
17 May 2023 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
