अगर बात करें पीएम किसान सम्मान निधि की, तो वित्तीय वर्ष 2018-19 में इसका बजट 20,000 करोड़ रखा गया था और 2019-20 में इसका बजट 75,000 करोड़ कर दिया गया था। हालांकि 2020-21 में कोरोना संकट के चलते बजट में किसी तरह की बढ़ोतरी न करते हुए 75,000 करोड़ रुपये राशि ही सुनिश्चित की गई है।