भोपाल/ जुलाई 2021 का महीना शुरु हो गया है। हालही में मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण में आने के बाद लॉकडाउन खोला गया है, इसके बाद से ही देश-प्रदेश के अकसर लोग लॉकडाउन की अवधि के अपने काम निपटाने में लगे हैं। लेकिन, जुलाई माह में राष्ट्रीय, राज्यीय और क्षेत्रीय अवकाश मिलाकर करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अवकाश की अवधि में वैंक से संबंधित काम न होने पर परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि, जुलाई माह में कौन कौनसे दिन अवकाश होंगे। इन दिनों के अलावा, आप बैंक से संबंधित चेकबुक-कैश और पासबुक या अन्य कोई जरूरी काम निपटा सकते हैं। हालांकि, इस अवधि में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की व्यवस्था सुचारू रहेगी। लेकिन, बैंक बंद रहने से कहीं कहीं ATM में कैश की किल्लत हो सकती है।