2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन के बाद का पहला सोमवार रहेगा बेहद शुभ!

सावन के बाद का पहला सोमवार...

4 min read
Google source verification
27 august 2018 rashifal

27 अगस्त 2018 का राशिफल: आज का दिन इस राशि वाले जातकों के लिए रहेगा बेहद शुभ!

भोपाल। 27 अगस्त 2018 यानि सावन के बाद का पहला सोमवार आपके लिए बहुत कुछ खास ला रहा है। एक ओर जहां आज ही के दिन मंगल वापस मार्गी हो रहे हैं। वहीं कुछ ज्योतिषों का यह भी मानना है कि इस दिन से अब देश में आ रही प्राकृतिक विपदाएं व कई अन्य तरह की परेशानियों भी शांत हो जाएंगी।

ज्योतिष वी शास्त्री के मुताबिक आज हर कोई अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता है, ऐसे में व्यक्ति को अपने कई कार्य दैनिक राशिफल को देखते हुए करने चाहिए। तो आइये सबसे पहले जानते हैं आज के पंचांग के बारे में...

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए सही मुहूर्त, सही समय, और सही नक्षत्र का होना जरुरी होता है, ऐसे हम आपको आज के दिन का सही समय जो की सही कार्य करने का है, और आज कब कौन सी दशा कौन से टाइम में चल रही है।

पंचांग के मुताबिक अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं, या तो कोई विशेष कार्य करने के लिए सोच रहे है तो पहले सही समय देख लें, इससे आपका कार्य शुभ और सफल होगा।

आज यानि 27 अगस्त का पंचांग

दिन : सोमवार, 27 अगस्त, 2018
तिथि – प्रतिपदा – 19:16:38 तक
नक्षत्र – शतभिषा – 15:03:49 तक
करण – बालव – 06:25:07 तक, कौलव – 19:16:38 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – सुकर्मा – 21:11:36 तक
वार – सोमवार
सूर्योदय – 05:56:20
सूर्यास्त – 18:48:50
चंद्रोदय – 19:32:00
चंद्रास्त – 06:26:00

MUST READ: इन राशियों का आज से होने जा रहा है भाग्योदय! मंगल ऐसे बन रहा है कारण

27 अगस्त 2018 का अशुभ समय...
दुष्टमुहूर्त – 12:48:19 से 13:39:49 तक, 15:22:49 से 16:14:19 तक
कुलिक – 15:22:49 से 16:14:19 तक
कंटक – 08:30:50 से 09:22:19 तक
राहु काल – 07:32:53 से 09:09:27 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 10:13:49 से 11:05:19 तक
यमघण्ट – 11:56:49 से 12:48:19 तक
यमगण्ड – 10:46:01 से 12:22:35 तक
गुलिक काल – 13:59:08 से 15:35:42 तक

27 अगस्त 2018 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)...
आज का शुभ मुहूर्त समय – 11:56:49 से 12:48:19 तक

27 अगस्त यानि सोमवार का राशिफल...
1. मेष राशि
आज आपको अचानक ही अपने भाग्य में परिवर्तन की अनुभूति होगी। आज आप जो भी काम करेंगे वो आपको आकर्षण का केंद्र बना देगा। शैक्षिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके हंस मुख स्वभाव के कारण आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं और कुछ व्यवसाइसों के साथ भी आपके अच्छे संबंध बन सकते हैं। भाग्य आपके साथ है इसलिए आज आप लॉटरी में भी भाग्य आजमा सकते हैं।

2. वृषभ राशि
आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। लेकिन अपनी पढ़ाई और मस्ती में संतुलन बना कर रखें।

3. मिथुन राशि
आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। उनकी मदद और प्यार के कारण आप उनके प्रति आभारी होंगे। ध्यान रहे कि आप अपनों को उनके प्यार और मदद के लिए धन्यवाद देना ना भूलें चाहे वो मदद छोटी हो या बड़ी।

4. कर्क राशि
आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस दिन सफलता का भरपूर आनंद लें, क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे।

5.सिंह राशि
आज आपका दिल किसी सामाजिक कार्य के लिए दान करने को करेगा। अपने दिल की बात सुनें और किसी सामाजिक संस्था की मदद करें। इस पुण्य के काम से जितनी खुशी लेने वाले को होगी उतनी ही खुशी आपको भी होगी।

6. कन्या राशि
आज शायद आप कुछ निराशा महसूस कर सकते हैं। लेकिन आज आप इस बात पर भी ध्यान देंगे कि आप किस तरह से नकारात्मकता को अपनी जिंदगी से निकाल सकते हैं। शिकायत करने से कुछ नहीं होगा बल्कि आपके इस व्यवहार से आपका और आपके आस-पास के लोगों का मूड ही खराब होगा। अपने थोड़े से प्रयास से आप अपनी खुशी को बढ़ा सकते हैं। इस दिशा में कदम बढ़ाएं इससे आपको तो लाभ होगा ही दूसरों को भी फायदा होगा।

7. तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शांति और सुकून ले कर आएगा। आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। इन खूबसूरत लम्हों का पूरा लाभ उठाएं दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएं और अपने तनाव को दूर भगाएं।

8. वृश्चिक राशि
इस समय पारिवारिक रिश्तों में प्यार और सद्भावना के प्रबल संकेत हैं आप भी खुद को परिजनों के बहुत नजदीक पाएंगे। आज आप उनके साथ समय बिताना चाहेंगे। तो फिर देर किस बात की है उनको ले जाइये अपने साथ कहीं बाहर खाना खिलाने और फिल्म दिखाने। साथ बिताए इन पलों को आप ताउम्र याद करेंगे।

9. धनु राशि
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं उसके भले के लिए अगर आपको उसकी आलोचना भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। अगर आपका मित्र कोई गलती करे तो भी उसकी गलती का एहसास उसे अवश्य कराएं।

10. मकर राशि
आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। वो इस प्रशंसा के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने इसको प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत की है। आज आपको अपने परिवार के कुछ सदसयों का खास ख्याल रखना होगा। समय निकालें और अपनों को अपने प्यार का एहसास करवाएं।

11. कुंभ राशि
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने परिवार के साथ किसी बाग-बगीचे में घूमने जा सकते हैं और वहां बैठ कर गप्पें मार सकते हैं। आजका दिन आराम करने के लिए अच्छा है।

12. मीन राशि
आज आपको अपनी योज्ञताओं को विकसित करने का मौका मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं इससे आपको शैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें क्योंकि यही अवसर भविष्य में आपकी सफलता के द्वार खोल सकता है।