
आज का राशिफल शुक्रवार 3 मई 2024
शुक्रवार 3 मई को जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रूके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। पुराना लेनदेन होगा।
व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रूके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सानिध्य मिलेगा।
आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश की संभावना है, जो लाभदयक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।
3 मई को नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
अटके काम पूरे होंगे, किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं है। ध्यान देकर कार्य करें। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे, मौजमस्ती में समय और धन खर्च होगा।
मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है, विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं, व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे, समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आएंगी। जीवनसंगिनी का साथ मिलेगा।
सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे, सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा, भवन परिवर्तन संभव है।
आपके संपर्क का 3 मई को लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
यात्रा के योग बन रहे हैं, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा।
Updated on:
02 May 2024 07:51 pm
Published on:
02 May 2024 07:34 pm
