25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब के बाद अब मध्य प्रदेश पर AAP की नजर, विधानभा चुनाव से पहले बड़ा टारगेट सेट

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने शुरु की वालेंटियर मैपिंग, 3 लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य बनाया।

2 min read
Google source verification
News

पंजाब के बाद अब मध्य प्रदेश पर AAP की नजर, विधानभा चुनाव से पहले बड़ा टारगेट सेट

भोपाल. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में नई संभावनाओं का पायदा उटाने के लिए अब सक्रियता बढ़ानी शुरु कर दी है। दिल्ली के बाद पंजाब में मिली जोरदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी के प्रति मध्य प्रदेश वासियों में भी सकारात्मक स्थिति देखी जा रही है। बड़ा कारण प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की निष्क्रियता को माना जा रहा है। जानकारों की मानें तो अब लोग कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।

आपको बता दें कि, बीते दिनों दिल्ली के सीएम और AAP के प्रेसिडेंट अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अतिथि शिक्षकों और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी। उस समय उन्होंने कहा था कि, जिस राज्य में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, वो अस्थाई कर्मचारियों को परमानेंट करेंगे। मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा बेरोजगार कर दिए गए दो लाख से अदिक अतिथि शिक्षकों में अरविंद केजरीवाल के बयान से उम्मीद नजर आ रही है। यही कारण है कि, पिछले दिनों मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय में संपर्क किया था।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी, प्रेमिका के पति का किया अपहरण


3 लाख कार्यकर्ता बनाने का टारगेट सेट

इस सब से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में वॉलिंटियरिंग शुरू कर दी है। पार्टी के अनुसार, मौजूदा समय में प्रदेशभर में पार्टी के 60 हजार कार्यकर्ता रजिस्टर्ड हो चुके हैं। अब तीन कार्यकर्ताओं के रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने सभी 230 विधानसभा सीटों पर अच्छी छवि वाले और उच्च शिक्षित प्रत्याशियों की भी तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- MP में शराब माफियाओं के बुलंद हौसले : SDM और नायब तहसीलदार पर किया जानलेवा हमला, सरकारी वाहन भी तोड़ा


स्थानीय निकाय चुनाव से जागी पार्टी में उम्मीद

हाल ही में प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनावों सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल महापौर बनी हैं। यहां पर पांच पार्षद भी इसी पार्टी के हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में 45 पार्षद नगर निगम और नगर पालिकाओं में आम आदमी पार्टी से ही जीते हैं। करीब 90 सीटों पर पार्षद पद में दूसरे नंबर पर आप ने जीत दर्ज की है। भोपाल और बैरसिया में भी तीन वार्डों में आप प्रत्याशी दूसरे पायदान पर आए हैं।

3 साल की बच्ची से हैवानियत, देखें बवाल का वीडियो