6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में शराब माफियाओं के बुलंद हौसले : SDM और नायब तहसीलदार पर किया जानलेवा हमला, सरकारी वाहन भी तोड़ा

कुक्षी में अवैध शराब परिवहन को पकड़ने के लिए गए एसडीएम नवजीवन पवार और नायब तहसीलदार राजेश भिड़े की टीम पर शराब माफियाओं जानलेवा हमला कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Sep 2022, 3:30 PM IST

News

MP में शराब माफियाओं के बुलंद हौसले : SDM और नायब तहसीलदार पर किया जानलेवा हमला, सरकारी वाहन भी तोड़ा

धार. वैसे तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही सूबे के माफियाओं के खिलाफ सीधे बुल्डोजर कारर्वाई कर रहे हैं। बावजूद इसके बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम ये है कि, मध्य प्रदेश के ये बेकौफ माफिया प्रशासनिक अधिकारियों पर भी जानलेवा हमला करने से नहीं झहप रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के धार में देखने को मिला। जिले के कुक्षी में अवैध शराब परिवहन को पकड़ने के लिए गए एसडीएम नवजीवन पवार और नायब तहसीलदार राजेश भिड़े की टीम पर शराब माफियाओं जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने न सिर्फ इन अपसरों के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उनके सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी।


आपको बता दें कि, बीते कई दिनों से जिले के कुक्षी में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम छापामारी के लिए रवाना हुई। अधिकारियों को मुखबिर से पता चला था कि, ग्राम ढोलिया और ग्राम आली से होता हुआ एक ट्रक अलीराजपुर जा रहा है। सूचना पर एसडीएम नवजीवन पवार और नायब तहसीलदार राजेश भिड़े ने ट्रक का पीछा किया और ग्राम हल्दी स्थित ढाबे पर अवैध शराब से भरे ट्रक को रोक लिया। तभी ट्रक के पीछे आ रही स्कार्पियो वाहन में बैठ शराब माफियाओं के 6-7 गुर्गो ने एसडीएम और नायब तहसीलदार के सरकारी वाहन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- उमा भारती की बॉलीवुड एक्टर्स को नसीहत, बोलीं- शिवरात्रि से पहले रायसेन के बंद पड़े शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाउंगी


शराब से भरे ट्रक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नायब तहसीलदार को अपनी गाड़ी में बैठाकर भाग गए। इस दौरान आरोपियों द्वारा प्रशासनिक टीम पर फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध शराब से भरे ट्रक एमपी 69 एच 0112 के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, नायब तहसीलदार को पुलिस ने आरोपियों से छुड़वा लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही धार पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी कुक्षी पहुंच गए हैं।