प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के भतीजे जय वर्मा का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, बीते दिनों युवती की शादी पीड़ित युवक नयन पाटीदार के साथ हो गई। ये बात पूर्व मंत्री के भतीजे को इतनी नागवार गुजरी कि, उसने प्रेमिका के पति का अपहरण कर लिया। बात यहीं खत्म नही हुई। पीड़ित के अनुसार, जय वर्मा ने उसे कार में बंद करके बेरहमी से पीटा और अधमरी अवस्था में कार से फेंककर भाग निकला। फिलहाल, घायल का इलाज शहर के एक अस्पताल में चल रहा है। घटना खजराना थाना इलाके के अंतर्गत हुई है।