
MP NEWS: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति करीब 6 महीने बाद घर लौटा था। घर लौटकर आए पति को घर में कुछ ऐसा सामान मिल गया जिसके कारण पति-पत्नी में विवाद हो गया और पति ने पत्नी पर हंसिए से हमला कर दिया जिससे पत्नी के हाथ में चोट आई है और उसने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मामला शहर के चूना भट्टी इलाके का है यहां रहने वाली 23 साल की महिला एक होटल में काम करती है। उसने पुलिस को बताया है कि पति त्योंदा विदिशा में काम करता है और कभी कभार उससे मिलने भोपाल वाले घर आता है। 29 मई की शाम करीब 6.30 बजे पति घर पर आया। रात करीब 11 बजे पति घर पर पीने के लिए पानी गर्म कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर घड़ी पर पड़ी तो घड़ी बंद थी। उसने घड़ी ठीक करने के लिए उठाई तो उसे एक कागज का पैकेट दिखा उसने पैकेट में देखा तो उसमें आपत्तिजनक सामान था। जिसे देखकर वो भड़क गया।
यह भी पढ़ें- शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल वाले रह गए दंग
कागज के पैकेट के बारे में पति ने पत्नी से पूछा तो पत्नी ने कहा उसे इसके बारे में नहीं पता। जिसके बाद पति भड़क गया और पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पति ने हंसिए से उस पर हमला किया तो पत्नी ने हाथ से हंसिए को पकड़ने की कोशिश की जिसके कारण उसके हाथ में चोट लग गई। पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद का शोर सुनकर मकान मालिक आया और बीच बचाव किया। पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- Nagin: पिता की चिता को आग देकर लौटे सात साल के बेटे को नागिन ने 3 बार डसा, मौत
Updated on:
01 Jun 2024 06:04 pm
Published on:
01 Jun 2024 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
