27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाम बदलने पर सियासत तेज : भाजपा के बाद कांग्रेस ने कोटरा सुल्तानाबाद का नाम बदलने उठाई मांग

कांग्रेस पार्षद ने शहर के कोटरा सुल्तानाबाद इलाके का नाम बदलकर करुणाधाम आश्रम रखने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Nov 2022, 8:35 PM IST

News

नाम बदलने पर सियासत तेज : भाजपा के बाद कांग्रेस ने कोटरा सुल्तानाबाद का नाम बदलने उठाई मांग

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नाम बदलने को लेकर सियासत तेज होने लगी है। गुरुवार की दोपहर को ही भोपाल सांसद और भाजपा नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा बोपाल नगर निगम की मीटिंग में पहुंचकर शहर के लालघाटी और हलालपुर बस स्टैंड का नाम बदलने की गई थी, जिसपर नगर निगम अध्यक्ष द्वारा उन्हें प्रक्रिया में लाने का आश्वासन देने के बाद पारित कर दिया गया है। इसी बीच अब कांग्रेस पार्षद ने भी शहर के एक इलाके काम बदलने को लेकर नगर निगम अध्यक्ष को पत्र लिख दिया है। कांग्रेस पार्षद ने शहर के कोटरा सुल्तानाबाद इलाके का नाम बदलकर करुणाधाम आश्रम रखने की मांग की है।

भोपाल नगर निगम के वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस पार्षद वीनू मोनू सक्सेना ने शहर के कोटरा सुल्तानाबाद का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने नगर निगम अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए कहा कि, वार्ड नंबर 27 के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाके को कोटरा सुल्तानाबाद के नाम से जाना जाता है। शहर की गौरवमयी इतिहास में कोटरा सुल्तानाबाद नाम से किसी प्रकार का कोई वास्ता नहीं है। जबकि, भोपाल में करुणाधाम आश्रम का गौरवमयी इतिहास रहा है। कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम अध्यक्ष से पत्र के जरिए अनुरोध करते हुए कहा कि, कोटरा सुल्तानाबाद का नाम बदलकर करुणा धाम आश्रम नगर किया जाए।

यह भी पढ़ें- सुमित्रा महाजन का राहुल गांधी पर तंज : बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा सोच समझकर बोलना सिखाएगी

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले चरम पर धर्म, महाकाल लोक के बाद इन मंदिरों के विस्तार की तैयारी में सरकार

दो नामों को बदलने का प्रस्ताव पारित

आपको बता दें कि, इससे पहले गुरुवार की दोपहर में भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक के दौरान कई प्रस्ताव पारित हुए हैं। ये प्रत्साव भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा भोपाल नगर निगम परिषद बैठक में तीन प्रस्ताव दिए थे, जिसमें हलालपुर बस स्टैंड का नाम बदलकर हनुमानगढ़ी रखने की मांग की गई है। लालघाटी चौराहे का नाम बदलकर श्री नारायण दास सर्वेश्वर चौराहा रखने की मांग की थी। इन दोनों प्रस्तावों को बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।

यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल