अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर एक ऐसा बयान भी दे चुकी हैं, जिसके बाद पीएम मोदी द्वारा भी उनके बयान की आलोचना कर चुके हैं। पीएम ने अपनी ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो उन्हें कभी माफ नहीं कर सकेंगे। दरअसल उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथुराम गोडसे को सच्चा देशभक्त बता दिया था। उनके इस बयान से विपक्ष के साथ-साथ पार्टी के भीतर भी आलोचनाएं होनी शुरु हो गईं थीं। यहां तक की बात पीएम मोदी तक पहुंची तो उन्होंने भी कहा था कि, भले ही उन्होंने माफी मांग ली हो, लेकिन वो उन्हें माफ नहीं कर पाएंगे।