
Health tips: न करें ओवरईटिंग (Photo Source- freepik)
Health tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में जल्दबाजी में खाना खाने की आदत लोगों को मोटापा, मधुमेह, अपच और तनाव जैसी बीमारियों की ओर धकेल रही है। इससे बचाव के लिए एम्स भोपाल के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ने 'माइंडफुल ईटिंग प्रैक्टिस सेशन' आयोजित कर लोगों को सजग होकर खाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की ट्रेनिंग दी। विशेषज्ञों ने बताया कि जल्दी खाने पर लोग जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं। इससे वजन बढ़ना, गैस, अपच, मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक यह आदत हृदय रोग और तनाव की वजह भी बन सकती है।
माइंडफुल ईटिंग का अर्थ है भोजन को समझकर, धीरे-धीरे और पूरी सजगता के साथ खाना। इसमें भोजन को देखना, उसके प्रति जागरूक रहना, आनंद लेना और शरीर का पोषण करना शामिल है। माइंडफुल ईटिंग पूरे होशपूर्वक और अपने शरीर की भूख के संकेतों को सुनकर भोजन करना यह कोई डाइट नहीं है, बल्कि भोजन के प्रति एक जागरूक दृष्टिकोण है जो पाचन को सुधारने और सही पोषण चुनने में मदद करता है। कई बार लोग तनाव, बोरियत या उदासी में ज्यादा खा लेते हैं। माइंडफुल ईटिंग आपको असली शारीरिक भूख और भावनात्मक लालसा के बीच का अंतर सिखाती है।
सत्र में बताया गया कि भूख लगने पर पेट में खालीपन, कमजोरी और भोजन की इच्छा बढ़ती है, जबकि पेट भरने पर संतुष्टि, खाने की की गति धीमी होना और आगे खाने की इच्छा कम होना जैसे संकेत मिलते हैं। इसके बावजूद खाते रहना अनावश्यक कैलोरी बढ़ाता है। विशेषज्ञों ने सलाह दी कि हर कौर को अच्छी तरह चबाकर, धीरे-धीरे और पेट भरने का एहसास होते ही खाना बंद करना चाहिए। गाइडेड प्रैक्टिस के जरिए प्रतिभागियों को लंबे समय तक स्वस्थ खानपान की व्यावहारिक रणनीतियां भी सिखाई गई।
भूख लगने के संकेत
-पेट में खालीपन या गुड़-गुड़ाहट
-कमजोरी या ऊर्जा कम लगना
-ध्यान कम लगना, चिड़चिड़ापन या थकान
-बार-बार खाने का विचार आना
पेट भरने के संकेत
-भूख का एहसास कम होना
-पेट हल्का भरा-भरा लगना
-खाने की गति धीमी होना
-भोजन में रुचि कम होना और संतुष्टि महसूस होना
ओवरईटिंग के संकेत
-पेट भारी लगना
-सुस्ती, डकार या असहजता
-खाना खाने के बाद नींद आना
ये भी करें
-धीरे-धीरे खाएं और हर कौर अच्छी तरह चबाएं।
-खाते समय मोबाइल और टीवी से दूरी रखें।
-बीच-बीच में खुद से पूछें- क्या मुझे अभी भी भूख है।
-पेट लगभग 80 प्रतिशत भरने पर खाना बंद कर दें।
Published on:
02 Jul 2026 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
