30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना के कारण भोपाल में होने वाला आलमी तब्लीगी इज्तिमा स्थगित, 72 साल में पहली बार हुआ कैंसिल

भोपाल में होने वाला आलमी तब्लीगी इज्तिमा कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया है, उलेमा ए दीन ने ये फैसला लिया है।

2 min read
Google source verification
news

कोरोना के कारण भोपाल में होने वाला आलमी तब्लीगी इज्तिमा स्थगित, 72 साल में पहली बार हुआ कैंसिल

भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हर साल होने वाले मुस्लिम समाज के दुनिया के दूसरे सबसे बड़े धार्मिक समागम यानी आलमी तब्लीगी इज्तिमा इस साल नवंबर के अपने तय दिनों में नहीं होगा। ये पहला मौका है जब राजधानी भोपाल में पिछले 72 साल से सालाना जारी इज्तिमा कोरोना के कारण स्थगित किया गया है। समाज का ये सालाना धार्मिक कार्यक्रम हर साल भोपाल में ही आयोजित होता है। आयोजन में दुनिया भर से लोग आते हैं। इज्तिमा के दौरान 4 दिनों मज़हबी तकरीर होती हैं। हालांकि, इस बार तेजी से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए, इज्तिमा प्रबंधन और उलेमा ए दीन ने आयोजन को अपने तय दिनों में न करने का फैसला लिया है।

पढ़ें ये खास खबर- क्या हाथरस घटना से भी सबक नहीं लेंगे हम? दुश्कर्म के मामलों में लगातार 3 साल रहे हैं अव्वल

संभावित 27 से 30 नवंबर को तय था आयोजन

इज्तिमा प्रबंधन से जुड़े लोगों की मानें तो इस साल इज्तिमा 27 से 30 नवंबर तक प्रस्तावित था। हर साल की तरह इस बार भी इस समय में लाखों मुस्लिम ज़ायरीन राजधानी भोपाल पहुंचते। इसमें इज्तिमा प्रबंधन और प्रशासन की ओर से इंतज़ाम कराया जाता है। लेकिन कोरोना के कारण उलेमा ए दीन कमेटी ने खुद ही इसका आयोजन टाल दिया। क्योंकि, अब तक इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा करने की परमिशन शासन द्वारा नहीं दी गई है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की व्यवस्था प्रशासन नहीं कर सकता और प्रशासन ने भी अब तक इज्तिमा को लेकर नए नियम और व्यवस्था नहीं की है। साथ ही, दूसरे देशों और राज्यों से आने वाले लोगों से संकर्मण के फैलाव का खतरा भी रहता। इन सभी चीजों वजहों को देखते हुए इज्तिमा आयोजन के स्थगन का फैसला लिया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव विशेष : आचार संहिता के दौरान एक आम नागरिक क्या कर सकता है-क्या नहीं, जानिए


भोपाल के ईटखेड़ी में होता है आलमी इज्तिमा

हर साल होने वाला ये आलमी इज्तिमा पहले शहर की सबसे बड़ी मस्जिद यानी ताजुल मसाजिद में होता था, लेकिन एक समय ऐसा आया कि, जायरीनों की तादाद बढ़ने के कारण ये जगह कम पड़ने लगी। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी डगमगा जाती थी, जिसे देखते हुए इज्तिमा प्रबंधन द्वारा इसे शहर से बाहर खुले इलाके में ले जाना सुनिश्चित किया। इसी के चलते पिछले कुछ सालों से हर साल शहर के बाहर ईटखेड़ी में तब्लीगी इज्तिमा आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि, आयोजन में दुनियाभर से जमातें बनाकर लोग भोपाल आते हैं। आयोजन में 10 लाख से अधिक मुस्लिम जायरीन शामिल होते हैं।