4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में अचानक दिखने वाले ये जानवर देते हैं कुछ ऐसा संकेत कि आप तुरंत हो जाएं सतर्क…

जानिये घर में अचानक दिखने वाले इस जानवर के संकेतों को, नहीं तो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 30 May 2018, 12:02 PM IST

oet animal

घर में अचानक दिखने वाले ये जानवर देते हैं कुछ ऐसा संकेत कि आप तुरंत हो जाएं सतर्क...

भोपाल। बदलती जिंदगी के बीच कई जानवर भी लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं। जिनमें कुत्ते से लेकर बिल्ली,मछली,खरगोश,तोता,कछुआ सहित कई जानवरों की अनेक ब्रीड इन दिनों लोगों के घरों में आसानी से देखी जा सकती हैं। जानकारों के अनुसार इन्हीं में से कुछ जानवर ऐसे भी हैं जो हमें भविष्य का संकेत देते हैं।

ये संकेत हमारे लिए अच्छे और बुरे दोनों हो सकते हैं, लेकिन ये बात अलग है कि हम कई बार इन संकेतों को समझ नहीं पाते। चाहे वो कुत्ते का रोना हो या कुछ ओर ये हमें लगातार संकेत में इशारा करते हैं।


MUST READ:छिपकली के इन संकेतों को न करें इग्नोर,ऐसे बताती हैं आने वाले धन या परेशानी के बारे में

जानवरों से मिलने वाले संकेतों के मामले में कई ज्योतिष व जानकार बताते हैं कि भले ही आजकल बिल्ली लोगों की फेवरेट पालतू जानवर बन गई है। परंतु क्या आप जानते है बिल्ली से जुड़ी कई शुभ और अशुभ धारणाएं हैं।

पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि नारद पुराण के अनुसार घर में बिल्ली का बार-बार आना अशुभ माना गया है। जिसके अनुसार अगर बिल्ली आपके घर आती है तो यह आने वाली मुसीबत का संकेत है।

नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक:
बिल्ली का आना नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि बिल्ली जहां-जहां जाती है वहां से सकारात्मक ऊर्जा को हानि होती है। जिस घर में बिल्ली बार-बार आती जाती है तो उस घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य कभी ठीक नहीं रहता है। घर में तनाव बढ़ता है।


MUST READ: रविवार के दिन भूल कर न करें यह 5 काम, नहीं तो इस रोग से हो जाएंगे पीड़ित


चंद्र ग्रह पर राहु का दुष्प्रभाव:
माना जाता है कि अगर घर में रखा दूध बिल्ली पी जाए तो यह भी अपशकुन माना जाता है। बताया जाता है कि इससे घर में आर्थिक नुकसान होता है।

ज्योतिष शास्त्र में दूध को चंद्र ग्रह से संबंधित माना गया है। जिस वजह से घर में दूध की हानि होना चंद्र ग्रह पर राहु का दुष्प्रभाव होना माना गया है। इसके साथ ही ज्योतिष में बिल्ली को राहू का प्रतीक भी माना जाता है।

MUST READ: भूलकर भी घर में नहीं रखें ये पौधे, देते हैं अशुभ फल!

बिल्ली का सिर्फ घर में आना ही नहीं इनका दिखाई देना और इनकी आवाज को तक कई जानकार अपशकुन मानते हैं। वहीं कुछ जानकारों का तो यहां तक कहना है कि आजकल लोग बिल्लियों को घर ला रहे हैं, लेकिन बिल्ली का पालना भी अशुभता का प्रतीक माना जाता है।