4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूलकर भी घर में नहीं रखें ये पौधे, देते हैं अशुभ फल!

घर में भूलकर भी नहीं रखें ये पौधे, देते हैं अशुभ फल!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 May 2018, 5:36 PM IST

no at hone

भूलकर भी घर में नहीं रखें ये पौधे, देते हैं अशुभ फल!

भोपाल। एक ओर जहां कई चीजों को घर में रखना उचित माना जाता है, वहीं कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनके संबंध में माना जाता है कि इन्हें घर में रखने से निगेटिव एनर्जी पैदा होती है। अत: इन्हें अपने पास से दूर रखने में ही अच्छा समझा जाता है।

इस संबंध में वास्तुशास्त्र व फेंगशुई के जानकार एस मुखर्जी का कहना है कि जहां एक ओर तुलसी का पौधा घर के लिए श्रेष्ठ माना जाता है, वहीं कुछ पौधे ऐसे भी हैं जिन्हें घर से दूर दूर रखना ही बेहतर समझा जाता है।


वहीं फेंगशुई के अनुसार भी घर में पौधे रखना घर में एनर्जी के प्रवाह को बनाए रखता है। कहा जाता है कि कुछ पौधे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है तो कुछ पौधों को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा भी आती है। इसलिए ऐसे पौधों को घर में रखने से बचना चाहिए।

फेंगशुई एक्सपर्टस की मानें तो इन्हें घर में रखने से घर में बेडलक आता है। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिन्हें घर में नहीं रखना चाहिए।

ये हैं इन पौधों के संबंध में मान्यता...
1. फेंगशुई के अनुसार कैक्टस एक कटीला पौधा है। घर में कांटेदार पौधों को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। वैसे तो गुलाब की कांटेवाला पौधा है लेकिन घर में गुलाब लगा सकते हैं लेकिन कैक्टस का पौधा नहीं लगाया जाता।

2. बोनसई का पौधा देखने में तो अच्छा लगता है लेकिन फेंगशुई के अनुसार इसे घर में नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस पौधे को घर में रखने से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

3. माना जाता है कि घर के करीब कपास का पेड़ होने से कलह की स्थिति पैदा होती है।

4. वहीं यह भी कहा जाता है कि अगर घर के आगे इमली या मेहंदी का पेड़ है तो उसे हटवा लिजिए। वास्तु के अनुसार इनमें बुरी आत्माएं वास करती हैं।

वास्तुशास्त्र के अनुसार ये पौधे माने जाते है शुभ : -
1. तुलसी : हिंदूधर्म में यह पौधा बहुत पूजनीय है। इसके घर में होने से नेगेटिव एनर्जी और धन की कमी दूर होती है। औषधीय गुणों की वजह से इसे कुकिंग में भी यूज करते हैं।

2. रोजमैरी : इसकी सुगंध से व्यक्ति रिलैक्स और एनर्जेटिक फील करता है। इसके साथ ही साथ ये हीलिंग और एनवायरनमेंट प्यूरीफिकेशन में भी हेल्प करती है।

3. जैस्मीन : इसकी सुगंध से कपल्स रोमांटिक फील करते हैं। इससे धन की कमी भी दूर होती है।

4. हनीसकल: माना जाता है कि इस फूल के घर में होने से धन की समस्या दूर होती है। एक बाउल में इसकी पंखुडिय़ां लेकर रूम में रखने से मन-मस्तिष्क पर अच्छा असर पड़ता है।

5. पीस लिली: इसके संबंध में कहा जाता है कि यह सिगरेट स्मोक, बेंजेन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे टॉक्सिक एलिमेंट्स को कंट्रोल कर एयर क्वालिटी इम्प्रूव करता है।

6. मनी प्लांट : इसे लोग फेंगशुई के तौर पर यूज करते हैं। माना जाता है कि यह घर में धन की कमी को दूर करता है।