भोपाल। मिजरोम, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पांच माह बाद चुनाव है। इनमें से मध्यप्रदेश का चुनाव ज्यादा ही दिलचस्प होने जा रहा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी जोर मार रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने मध्यप्रदेश में 20 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।