पुलिस के अनुसार बीएचईएल क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने अपने परिजनों के साथ आकर थाने में शिकायत की है। उसने बताया कि सतनामी नगर निवासी सोनू जोगी (20) उसका रिश्तेदार है। वह मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब उसे घुमाने का कहकर ले गया था। उसके कई बार घर वापस चलने का कहने पर भी वह नहीं माना। वह उसे बरखेड़ा पार्क की तरफ ले गया, जहां सड़क किनारे उसने कार खड़ी करके उसके जबरन कपड़े उतारने लगा। उसने काफी विरोध किया, लेकिन उसकी आवाज बाहर तक नहीं जा पा रही थी। उसने जान से मारने की भी धमकी दी। घबराई लड़की ज्यादा देर तक विरोध नहीं कर पाई और आरोपी ने उसके साथ कार में ही ज्यादती कर डाली।