
bcll bus fare bhopal city bus fare transport Department bhopal news
भोपाल। एमपी में बस का सफर अब काफी महंगा पड़ेगा। राजधानी में बस किराए में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने प्रस्ताव तैयार कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को मंजूरी के लिए भेज दिया है। बसों का किराया बढ़ने से आमजन पर दोहरी मार पड़ेगी। पेट्रोल-डीजल के भाव में लगातार बढ़ोतरी होने से परेशान आमजनों को बस के सफर के लिए भी ज्यादा कीमत देनी होगी।
बीसीएलएल मैनेजमेंट का कहना है कि पिछले एक साल में डीजल प्रति लीटर 17 रुपए तक महंगा हो चुका है। ऐसे में बीसीएलएल को खासा नुकसान हो रहा है। इसलिए किराया बढ़ाकर नुकसान की भरपाई करना जरूरी हो गया है। शहर में 23 रूट पर चल रहीं 250 सिटी बसों में यह किराया लागू किया जाना है। बसों के किराया वृद्धि का प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2019-20 में ही सिटी बसों के किराए में वृद्धि की गई थी। उस समय भी बीसीएलएल की विभिन्न रूटों पर चल रही बसों का किराया 20% बढ़ाया गया था। हालांकि कोरोना काल में सिटी बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया। बीसीएलएल के पीआरओ संजय सोनी के अनुसार डीजल की कीमत बढ़ने के कारण क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को एवरेज 20% तक किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
Published on:
08 Jul 2021 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
