
हर पुरुष को अपनी नाभि में लगानी चाहिए ये खास चीजें, होंगे फायदे ही फायदे
भोपाल/ दिनभर की भागदौड़ और काम के चलते अकसर पुरुषों को अपनी सेहत का ध्यान रखने का समय ही नहीं मिलता। इसके दुष्परिणाम कुछ समय बाद दिखाई भी देने लगते हैं। काम के चलते दिनचर्यामें आए बदलाव और खान पान सही समय पर ना होने के कारण अकसर पुरुषों के चहरे पर तीस की उम्र पार करने के बाद चहरे पर छाइयां नजर आने लगती है। चालीस के बाद कई पुरुषों को ड्राइ स्किन की समस्या बढ़ जाती है। जो आगे चलकर झुर्रियों में तब्दील हो जाती है। कई बार ड्राइ स्किन में काफी इचिंग भी शुरु हो जाती है, जो आगे चलकर स्किन डिसीज जैसी गंभीर बीमारी का रूप भी ले लेती है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि, आपकी इन समस्याओं का इलाज आपकी नाभि में ही छुपा है?
पढ़ें ये खास खबर- किसी भी उम्र में बढ़ा सकते हैं अपनी हाइट! 99% लोग हैं इस चीज से अनजान
हर अंग से जुड़ी है नाभि
नाभि हमारे शरीर का ऐसा हिस्सा है, जो शरीर के सभी अंगो और हिस्सों से जुड़ा होता है। जैसे- पेट दर्द होने पर नाभि में हींग लगाने से तुरंत आराम मिलता है। इसी तरह हम नाभि के जरिये अपनी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि, आखिर नाभि किस चीज को लगाने से क्या फायदे होते हैं।
इस तरह करें उपचार
-गाय के दूध का मक्खन
हर किसी की ख्वाहिश होती है, कि उसकी स्किन हमेशा मुलायम और सॉफ्ट बनी रहे। ताकि, उसके चेहरे पर कभी झुर्रियां ना आएं। लेकिन मर्दों की त्वचा ज्यादा सख्त होने के कारण इनके चेहरे पर ज्यादा जल्दी झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में अगर पुरुष चेहरे की त्वचा को साफ्ट रखने के लिए नाभि पर गाय के दूध से बना मक्खन लगाते हैं, तो थोड़े ही दिन में उनकी त्वचा मुलायम दिखने लगती है।
-देसी घी
देसी घी बहुत गुणकारी होता है। अगर आप अपने होठों को मुलायम बनाना चाहते हैं और अपने त्वचा के रंग को थोड़ा फेयर करना चाहते हैं तो घी आपकी मदद कर सकता है। घी की दो से तीन बूंदे नाभि पर लगाने से फायदा होगा।
-नीम का तेल
नीम के तेल को वैसे ही बेहद गुणकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी बेक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सिडेंट गुण चेहरे से दाग धब्बे हटाने में मददगार साबित होता है। अगर आप नीम के तेल की दो से तीन बूंदे रोजाना सोते समय नाभि में लगाते हैं, तो इससे चेहरे को कील मुहांसों से छुटकारा मिलता है।
-जेतून तेल
जेतून के तेल को बेहद गुणकारी माना जाता है। ये इंसानी शरीर के लिए इतना फायदेमंद है कि, इसका इस्तेमाल हर तरह से किया जा सकता है। इसे खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है, इसे झड़ते बालों को मजबूत बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है यानी कुल मिलाकर स्वाद के साथ साथ सेहत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप रात को सोने से पहले जेतून के तेल की दो से तीन बूंदे नाभि में डाल लेते हैं, तो ये आपकी पेट संबंधी कई समस्याओं का निराकरण करता है। जैसे- अपच, पेट की गर्मी, भूख ना लगना, कब्ज की समस्या, पेट दर्द, लिवर की कमजोरी आदि कई समस्याओं का निराकरण करता है।
Published on:
05 Dec 2019 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
