3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhagwan Singh Kushwaha ने ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, यहां राष्ट्रगान गाने वाले देश के पहले पर्वतारोही

Bhagwan Singh Kushwaha: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पर्वतारोही भगवान सिंह कुशवाह को खेल मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई। माइनस 7 डिग्री में 11 प्रतियोगियों के साथ की चढ़ाई और सबसे पहले फतेह की माउंट कोस्कीयूज्को

2 min read
Google source verification
Bhagwan Singh Kushwah

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूज्को पर भोपाल के पर्वतारोही भगवान सिंह कुशवाह.

Bhagwan Singh Kushwaha: एमपी की राजधानी भोपाल के पर्वतारोही भगवान सिंह कुशवाह ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। भगवान सिंह ने इस बार ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूज्को(Mount Kosciuszko) पर तिरंगा फहराकर (Hoist national flag) दुनिया भर में देश को गौरवान्वित कर दिया।

उनके साथ इस चढ़ाई में 11 अन्य भारतीय प्रतियोगी भी थे। लेकिन भगवान सिंह कुशवाह सबसे पहले माउंट कोस्कीयूज्को चोटी पर पहुंचे और यहां राष्ट्रगान गाने वाले देश के पहले पर्वतारोही भी बन गए।

15 अगस्त 2024 को देश के हिस्से आई नई उपलब्धि

बता दें कि भगवान सिंह की ये नई उपलब्धि उन्हें 15 अगस्त 2024 को मिली है। भगवान सिंह कुशवाह खेल और युवा कल्याण विभाग में एमपी की राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के कर्मचारी हैं। इसके साथ ही माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाले मध्य प्रदेश के पहले पर्वतारोही का खिताब भी भगवान सिंह कुशवाह (Bhagwan Singh Kushwah) के नाम है।

हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत फहराया तिरंगा

भगवान सिंह ने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत माउंट कोस्कीयूज्को की चोटी पर 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज लहराया और राष्ट्रगान गाकर देश के साथ ही मध्य प्रदेश को भी एक नई उपलब्धि दी है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूज्को फतेह करने के बाद भगवान सिंह बुधवार 21 अगस्त को भोपाल पहुंचे। यहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया।

खेल मंत्री ने दी बधाई

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले साल 2023 में भगवान सिंह को साहसिक खेल में विक्रम अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इसके साथ ही ऊर्जा विभाग शासकीय सेवा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर उन्हें नियुक्ति भी दी गई। भगवान सिंह कुशवाहा ने लौटते ही सबसे पहले खेल संचालक रविकुमार गुप्ता से मुलाकात की। खेल मंत्री विश्वास सारंग (Sports Minister Vishwas Sarang) ने भी भगवान सिंह कुशवाह को बधाई दी है।

माइनस सात डिग्री तापमान में की चढ़ाई

भगवान सिंह 11 अगस्त 2024 को भोपाल से दिल्ली, हांगकांग होते हुए सिडनी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दुनिया में श्रेष्ठ सात चोटियां हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की माउंट कोस्कीयूज्को चोटी भी है। इसकी ऊंचाई 2228 मीटर है, जिस पर चढ़ाई के दौरान लगभग माइनस पांच से सात डिग्री तक तापमान था।

इस दौरान माउंट कोस्कीयूज्को चोटी की चढ़ाई के लिए 11 भारतीयों ने प्रतिभागिता की थी। 15 अगस्त को बर्फ पर आठ किमी चढ़ाई कर भारतीय समय अनुसार सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सबसे पहले भगवान सिंह कुशवाह पहुंचे और उन्होंने वहां पहुंचते ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यही नहीं इस चोटी पर राष्ट्रगान गाया।

ये भी पढ़ें:

Indore Accident: बर्थडे पर उगता सूरज देखने दोस्तों के साथ जा रही थी युवती, रास्ते में ही आ गई मौत

MP News: बेटी चीखती रही… डैडी बचा लो, बेरहमी से पीटती रही चाची, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो