6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: एमपी में ‘भारत आदिवासी पार्टी’ की एंट्री, जल, जंगल, जमीन के मुद्दे पर भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में आदिवासियों के मुद्दे उठाने के लिए भारत आदिवासी पार्टी ने प्रदेश की 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। वहीं प्रदेश की 9 सीटों पर प्रत्याशी घोषित भी कर दिए हैं।

3 min read
Google source verification
MP Election 2023

MP Election 2023: एमपी में 'भारत आदिवासी पार्टी' की एंट्री, जल, जंगल, जमीन के मुद्दे पर भरी हुंकार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सूबे में सियासी शोर बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, विध्य जनता पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और आप ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित किए ही हैं कि अब प्रदेश में एक और नई पार्टी ने हुंकार भरते हुए चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवार उतारने शुरु कर दिए हैं। इस पार्टी का नाम 'भारत आदिवासी पार्टी' हैं। बताया जा रहा है कि दो साल पहले ही रजिस्टर्ड हुई इस पार्टी में प्रदेशभर से एक हजार सदस्य हैं। अब इस आगामी विधानसभा चुनाव में आदिवासियों के मुद्दे उठाने के लिए पार्टी ने 30 उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा की है। वहीं प्रदेश की 9 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है।


भारत आदिवासी पार्टी का कहना है कि वो इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 230 में से सिर्फ 30 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार घोषित करेगी। इनमें से अब तक घोषित किए गए नामों में झाबुआ, पेटलावद, थांदला, बड़वानी, सेलाना, सरदारपुर, राजपुर, बदनावर और बागली सीट पर पार्टी अपने उम्मीदवार घोषित भी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : चुनाव के लिए भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत इन दिग्गजों उतारेगी पार्टी


भारत आदिवासी पार्टी की पहली लिस्ट जारी

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सेवकराम ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि हमारी पार्टी मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 30 सीटों पर ही अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं इनमें से 10 प्रत्याशियों की जीत का पार्टी दावा भी कर रही है। जितेंद्र सेवकराम के अनुसार, भारत आदिवासी पार्टी को रजिस्टर्ड हुए 2 साल हो चुके हैं। इन दों सालों में पार्टी के साथ हजारों लोग सदस्यता ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी का मूल मुद्दा आदिवासियों के लिए जल, जमीन और जंगल की लड़ाई है, जिसे वो लगातार लड़ती रहेगी। उन्होंने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश की सत्ता में भले ही बीजेपी रहे या कांग्रेस, दोनों के राज में आदिवासियों पर लगातार अत्याचार होते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- mp election 2023 : एक साथ दो नेताओं ने दिया भाजपा को झटका, एक निर्दलीय तो दूसरे गोंगपा से लड़ेंगे चुनाव


आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सेवकराम ने उदाहरण देते हुए कहा कि 18 सितंबर 2023 को दो आदिवासी बरनु और भोम सिंह अनूपपुर जा रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे में भोम सिंह की मौके पर मौत हो गई। तभी वहां से गुजर रहे अनूपपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष जयगणेश दीक्षित ने बदहवास और मौत से लड़ रहे गोंडा की चप्पलों से पिटाई की। ऐसा ही मामला 13 मई 2021 का देवास के नेमावर में हुआ, जहां एक परिवार के पांच लोगों की हत्या कर जमीन में गाड़ने का मामला सामने आया था। इस मामले में पीड़ित आदिवासी परिवार 6 महीने से न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अबतक उन्हें न्याय नहीं मिला। उनका कहना है कि आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों की लड़ाई अब भारत आदिवासी पार्टी खुद लड़ेगी।