20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में बार के बाहर भड़के विवाद के बीच कार ने मारी एंट्री, युवक को टक्कर मारकर किया घायल

Bhopal Bar Entry Dispute- भोपाल के मिसरोद में बार के बाहर विवाद के बाद युवक पर चढ़ी कार। युवक गंभीर रूप घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा इलाज।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Jun 20, 2026

Bhopal Bar Entry Dispute SUV Car hits young man seriously injured

Bhopal Bar Entry Dispute- बार के बाहर विवाद के बीच अचानक एसयूवी कार ने युवक को ठोका (फोटो सोर्स- Magnific)

SUV Struck Young Man- मध्य प्रदेश की राजधानी में देर रात एक सनसनीखेज वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में निजी बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर हुए विवाद (Bhopal Bar Entry Dispute) के बाद तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। घायल युवक को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे चूनाभट्टी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बार में एंट्री को लेकर भड़का विवाद

पुलिस के अनुसार होशंगाबाद रोड स्थित एक बार एंड रेस्टोरेंट में देर रात चार-पांच युवक पहुंचे थे। उस समय बार बंद होने का समय हो चुका था, इसलिए कर्मचारियों और बाउंसरों ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया था।इस बात को लेकर युवकों और बाउंसरों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों को बार के बाहर कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि विवाद के बाद युवक बार के बाहर ही खड़े होकर बाउंसरों के निकलने का इंतजार कर रहे थे।

रात दो बजे बहस के बीच अचानक एसयूवी कार ने युवा को उड़ाया

रात दो बजे जब बार बंद होने के बाद बाउंसर बाहर आए तो दोनों पक्षों के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई। बाउंसर युवकों को समझाने का प्रयास कर रहे थे कि इसी दौरान वहां खड़ी एक एसयूवी अचानक तेज रफ्तार से आई और बाउंसरों की ओर आ गई। बाउंसर आगे से हट गए , लेकिन पास में खड़ा एक युवक वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच में आया है कि घायल उत्कर्ष पटेल रायसेन का रहने वाला है। वह अपने दोस्तों के साथ भोपाल आया था। उसके साथियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि फरियादी मोहित दांगी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि वाहन चालक घायल युवक के साथ मौजूद युवकों का ही साथी हो सकता है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संबंधित कुछ लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसी आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।