31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज के कारण नहीं आई बारात, एसपी को फोन कर दुल्हन बोली-मैं आत्महत्या कर लूंगी

बाइक की जगह मांगी कार और पांच लाख नकद, दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sumeet Pandey

•

Updated: 7 Mar 2022, 1:43 AM IST

दहेज के कारण नहीं आई बारात, एसपी को फोन कर दुल्हन बोली-मैं आत्महत्या कर लूंगी

दहेज के कारण नहीं आई बारात, एसपी को फोन कर दुल्हन बोली-मैं आत्महत्या कर लूंगी

भोपाल/बैरसिया. दहेज में बाइक देने की बात तय होने के बाद दूल्हा कार के लिए अड़ गया और बारात लाने से इनकार कर घर से भाग गया। बैरसिया के गांव में आने वाली बारात जब नहीं आई तो दुल्हन सैफी ने दूल्हे के परिजनों से चर्चा की। लाख समझाने पर भी जब बारात नहीं आई तो सैफी ने भोपाल देहात एसपी किरणलता केरकेट्टा से मोबाइल पर संपर्क कर कहा कि वो आत्महत्या कर रही है। एसपी ने युवती को समझाया और तत्काल एसडीओपी बैरसिया व थाना प्रभारी बैरसिया को दहेज मांगने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। युवती के पिता मोहम्मद जलाल खां की रिपोर्ट पर आरोपी मोहम्मद यूसुफ खां, सफकत आजम, नाजिम, फैसल तथा फरजाना निवासी हटोर मोहल्ला रायसेन के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

एसपी केरकेट्टा ने बताया कि ललरिया गांव निवासी मोहम्मद जलाल ने अपनी बेटी सैफी का संबंध वार्ड नम्बर 17 हटोर मोहल्ला रायसेन निवासी मोहम्मद युसुफ खां के बेटे शफकत आजम के साथ तय किया था। निकाह पांच मार्च को होना था। निकाह के पहले ही पिता ने करीबन पांच लाख का गृहस्थी का सामान वर पक्ष को दे दिया था तथा बारात के दिन मोटरसाइकिल देने का वादा किया था। पांच मार्च को शाम सात बजे बारात आना थी जो नहीं आई, तो लड़की के पिता ने लड़के के पिता यूसुफ से फोन पर बात की। मोहम्मद यूसुफ ने जवाब दिया कि दहेज में हमें चार पहिया गाङ़ी एवं पांच लाख रुपए नकद दोगे तो ही बारात लाएंगे। लड़की के पिता ने होने वाले दामाद शफकत आजम, उनके भाई नाजिम, फैसल तथा उनकी मां फरजाना बी से बात कर काफी मिन्नतें कीं। पर वे नहीं माने। आखिर बारात नहीं आई और परिजनों को प्रताडऩा झेलना पड़ी।