
LIVE: भोपाल लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, यहां देखें हर पल की खबर
भोपाल। लोकसभा चुनाव के छठे चरण और मध्यप्रदेश के तीसरे चरण का रविवार 12 मई को मध्यप्रदेश की 8 लोकसभा सीटों में हुआ। इसी के साथ वर्ष 2019 में देश की सबसे हॉट सीट भोपाल में भी आज ही चुनाव हुआ।
इस बार भोपाल ने 2014 के 57.83 प्रतिशत मतदान को मात देते हुए शाम 6 बजे तक 61.71 प्रतिशत मतदान किया। वहीं माना जा रहा है कि अभी सटीक प्रतिशत आने में कुछ समय लग सकता है। जिसके चलते मतदान के प्रतिशतों में इजाफे का अनुमान लगाया जा रहा है।
ऐसे में जानकारों का मानना है कि यदि चंद प्रतिशत भी मतदान का ग्राफ बढ़ा तो ये पुराने सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ देगा। क्योंकि भोपाल में अब तक का सर्वाधिक मतदान 1999 में 61.88 प्रतिशत हुआ था, ऐसे में अब तक 61.71 इस बार आ चुका है जो कि 1999 से केवल .17 प्रतिशत ही कम है।
मध्यप्रदेश की राजधानी व देश की सबसे हॉट सीट भोपाल में कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मैदान में है। मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है।
कुल मिलाकर आज शाम तक दोनों की किस्मत का फैसला इवीएम में कैद हो जाएगा। जानकारों की माने तो पिछले तीन दशकों में यह पहली बार है जब इस सीट पर भाजपा को इतनी कड़ी टक्कर मिल रही है।
मतदान के दौरान विवाद की स्थिति...
रविवार को हो रहे मतदान के दौरान सुबह करीब 9 बजे मतदान के बीच डीआईजी बंगला क्षेत्र में विवाद की खबर आ रही है, सामने आ रही जानकारी के अनुसर आरिफ नगर बूथ से भाजपा के पोलिंग एजेंट को बाहर निकाल दिया। आमिर अकील पर मारपीट का आरोप लगाया ।
वहीं ये भी बात सामने आ रही है कि पोलिंग एजेंट को हथियार से मारने की कोशिश के बाद महापौर आलोक शर्मा गौतम नगर थाने पहुंच गए हैं।
यहां महापौर आलोक शर्मा ने उत्तर क्षेत्र विधायक आरिफ अकील और उनके भाई पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास ने मौके पर पहुंच गए हैं।
घरों से निकले लोग...
सुबह सात बजे से शुरू होने वाले मतदान को देखते हुए, भोपाल व सीहोर में लोगों ने घर से बाहर आना शुरू कर दिया है। जहां एक ओर कुछ लोग अकेले ही मतदान के लिए जाते हुए सड़कों पर देखे जा सकते हैं। वहीं कुछ जगह कॉलोनी के लोग या कुछ दोस्त यार एक साथ मतदान के लिए जाते हुए साफ देखें जा सकते हैं।
live updates ...
सुबह 6.56 बजे: मतदान केंद्रों के आस पास लोग पहुंचने शुरू हो गए है। मतदान के शुरू होने में अभी कुछ समय बचा है। इसलिए अभी लोग कम संख्या में दिख रहे हैं। जबकि जाटखेड़ी स्थित प्राथमिक शाला मतदान केंद्र पर अभी से ही काफी संख्या में लोग आ चुके हैं।
वहीं इससे पहले मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच चुके हैं। जो इस समय मशीनों को लगाने में लगे हुए हैं। वहीं कई चौक चोराहों व सड़कों में कुछ जगहों पर पुलिस भी लगी हुई है।
7.20 बजे तक:जाटखेड़ी स्थिति मतदाता केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला नवीन भवन की भाग संख्या 313 में करीब 7.20 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। इस दौरान यहां करीब 150 से 200 लोग लाइन में लगे देखे गए। जबकि अंदर मतदानकर्मी मशीन की टेस्टिंग के नाम पर वोटिंग ही शुरू नहीं करा सके।
07.32 बजे:वीआइपी बूथ चार इमली पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश वीएल कांताराव ने डाला वोट।
7.30 बजे तक:भोपाल के बूथ क्रमांक 154/348 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में वोटिंग मशीन में खराबी आ गई जिस कारण अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हुई।
7.45 बजे तक:अवधपुरी स्थित डीएवी स्कूल में लगी लंबी कतारे, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सकीं हैं कुछ इवीएम.
सुबह 7.15 बजे:प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रिवेरा टाउन बोटिंग बूथ पर मतदान किया।
सुबह 7.52 बजे:चार इमली स्थित वीआईपी बूथ पर लगीं कतारें।
सुबह 8 बजे:पंचवटी कॉलोनी लालघाटी में गर्ल्स स्कूल बूथ पर लगभग आधा घंटा देरी से शुरू हुई वोटिंग।
सुबह 8.10 बजे:गोविन्दपूरा के केंद्रीय विद्यालय में तीन बूथ बनाए, लेकिन 360 पर जाने का सीधा रास्ता ही नहीं, 361 की लाइन के आखिर में पहुंचने पर दिखता है 360 का रास्ता, लोग हो रहे परेशान, बनी विवाद की स्थिति।
सुबह 8.35 बजे :शिवाजी नगर के मतदान केंद्रों पर अभी ठंडा माहौल, नहीं लगी कतारें सरोजिनी नायडू स्कूल, महिला पॉलिटेक्निक, अंकुर स्कूल सहित अन्य बूथों पर अभी इक्का-दुक्का लोग ही वोट डालने आ रहे हैं।
सुबह 8.35 बजे :मतदान केंद्रों पर कई लोग ऐसे पहुंच रहे हैं जो अपने साथ केवल मतदाता पर्ची लेकर आ रहे हैं। उनके पास कोई फोटोयुक्त आई कार्ड नहीं होने के कारण उनको मतदान नहीं करने दिया जा रहा, वह वापस घर जा रहे हैं आई कार्ड लेने के लिए।
सुबह 8.36 बजे:बोर्ड डाइट भोपाल केंद्र पर 98 वर्ष के बुजुर्ग श्याम दास बैरागी ने भी वोट डाला।
सुबह 8.39 बजे :आबकारी भवन व साईं बोर्ड के पास मतदाताओं की लंबी लाइन।
सुबह 8.42 बजे:भोपाल संसदीय क्षेत्र 19 विधानसभा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने परिजन के साथ चार इमली बूथ क्रमांक 253 पर वोट डाला।
सुबह 8.44 बजे :दिग्विजय सिंह अभी नहीं निकले मैदान में, अम्रता सिंह निकली बोलीं भोपाल में आज अपने भाग्य का फैसला करने जा रही हैं।
सुबह 8.46 बजे:जवाहर चौक कस्तूरबा स्कूल में लगी मतदाताओं की भीड़।
सुबह 8.47 बजे :डीआईजी बंगले पर मतदान को लेकर हंगामा
पोलिंग एजेंट को हथियार से मारने की कोशिश के बाद महापौर आलोक शर्मा पहुंचे गौतम नगर थाने।
सुबह 8.47 बजे : सेंट मैरी स्कूल तुलसी नगर स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं।
सुबह 8.48 बजे :सुरेश पचोरी रसूल अहमद सिद्धकी शासकीय स्कूल में किया मतदान।
सुबह 8.49 बजे :आईजी जयदीप प्रसाद अपने मतदान बूथ पर नहीं डाल पाए वोट । ईडीसी वोटर कहीं भी वोट डाल सकते हैं, लेकिन अपने बूथ पर नहीं।
सुबह 8.50 बजे : विधानसभा चुनाव से अधिक मतदाताओं की भीड़ ।
सुबह 8.51 बजे:महापौर आलोक शर्मा ने उत्तर क्षेत्र विधायक आरिफ अकील और उनके भाई पर गौतम नगर थाने पहुंचकर लगाया गुंडागर्दी करने का आरोप।
सुबह 8.52 बजे :अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास ने मौके पर पहुंचकर महापौर को किनारे सड़क के जाने कहा। महापौर ने कहा मीडिया का इंतजार कर रहा हूं, वह आ रहे हैं।
सुबह 8.53 बजे : जहांगीराबाद इलाके में स्थित विपणन संघ के अंदर क्रमांक 80 पर मशीन खराब हुई मतदाता कतारों में लगे हुए हैं और अब तक वोटिंग शुरू नहीं हुई है, वहीं जहांगीराबाद इलाके के फायर ब्रिगेड में बने 180 बूथ पर भी अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हुई है।
सुबह 8.56 बजे: दिग्विजय बोले, मेरा वोट राघोगढ में है, कोशिश करुंगा कि जाऊं। चाहता तो था कि वोट करुं, समय निकाल पाया तो जाउंगा।
सुबह 9.32 बजे : 101 साल की हिरिया बाई करोंद के नविबाग में पहुंची मतदान करने।
सुबह 9.33 बजे : कोलार मतदान केंद्र 249 में सरकारी बीएलओ के केम्प में भजपा के कार्यकर्ताओं को बैठा देख कोंग्रेस की मांडवी चौहान हुई नाराज, शिकायत भी की।
सुबह 9.34 बजे : 228 क्वार्टर सुनहरी बाग स्थित सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें क्यों कहीं पढ़ा है सन्नाटा।
वहीं सुनहरी बाग मतदान क्रमांक 89 में सुबह 9:00 बजे तक 2 घंटे में कुल 568 मतदाताओं में से केवल 67 पुरुष और 53 महिला मतदाता में मतदान किया।
सुबह 9.42 बजे : दिग्विजय सिंह पहुंचे ऐशबाग एरिया में एक-एक बूथ का ले रहा है जायजा।
सुबह 9.52 बजे : 100 साल की लीलाबाई अपने प्रपोत्र के साथ वोट डालने दामखेड़ा पोलिंग बूथ आई।
सुबह 10.15 बजे : मतदान केंद्र 224 की मशीन पौन घंटे बंद रही।
सुबह 10.24 बजे: रशीदिया स्कूल में बड़ी संख्या युवाओं ने भी वोट डाला।
सुबह 10.55 बजे : अमृता सिंह नीलबड़ बूथ पर पहुंची ।
Voting Percentage -
: सुबह 9 बजे तक - भोपाल में 9.39 प्रतिशत वोटिंग हुई।
- बैरसिया विधानसभा 13 %, दक्षिण पश्चिम 10 %, मध्य विधानसभा 8%, उत्तर विधानसभा 10.2%, गोविंदपुरा विधानसभा 9 %, हुजूर 12.20%, नरेला 12%
: सुबह 11 बजे तक - भोपाल में 22 प्रतिशत वोटिंग हुई।
हुजूर : 23.1%
नरेला : 20.60%
उत्तर : 23.94%
दक्षिण : 13,58%
गोविंदपुरा : 19%
बैरासिया : 24.83%
मध्य : 20%
सीहोर : 32.26%
दोपहर 12 बजे तक भोपाल 26.15 प्रतिशत वोटिंग हुई
बैरासिया, 31
उत्तर, 25
नरेला, 27
हुजूर, 28
दक्षिण, 24
माध्य,19
गोविंदपुरा,24
सीहोर,35
दोपहर 2 बजे तक भोपाल 40.69 प्रतिशत
बैरासिया, 48,36
उत्तर, 39.00
नरेला, 41.00
हुजूर, 41.81
दक्षिण, 38.83
माध्य,32.96
गोविंदपुरा,38.56
सीहोर,47.63
दोपहर 3 बजे तक भोपाल 52.03 प्रतिशत वोटिंग हुई
भोपाल में शाम 5 बजे तक 60. 53 प्रतिशत मतदान
शाम 7 भोपाल लोकसभा सीट पर 65.33 प्रतिशत मतदान
रात 9 बजे भोपाल लोकसभा सीट पर 65.33 प्रतिशत मतदान
केवल 1999 और 1977 के मतदान प्रतिशत से कम रहा...
भोपाल में इस बार बंपर मतदान हुआ जिसके चलते भोपाल ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बार यानि 2019 में शाम 6 बजे यानि मतदान खत्म होने तक भोपाल में 61.71 प्रतिशत मतदान हुआ।
भोपाल का पिछला मतदान रिकॉर्ड...
वर्ष : जीते प्रत्याशी : वोट प्रतिशत
1957 : मेमूना सुल्तान (कांग्रेस) : 46.00
1962 : मैमूना सुल्तान (कांग्रेस) : 46.52
1967 : जेआर जोशी (बीजेएस) : 55.88
1971 : शंकर दयाल शर्मा (कांग्रेस) : 56.18
1977 : आरिफ बेग(बीएलडी ) : 61.76
1980 : शंकर दयाल शर्मा (कांग्रेस आई) : 56.70
1984 : केएन प्रधान(कांग्रेस ) : 50.21
1989 : सुशील चंद्र वर्मा (भाजपा) : 55.13
1991 : सुशील चंद्र वर्मा (भाजपा) : 50.40
1996 : सुशील चंद्र वर्मा (भाजपा) : 50.32
1998 : सुशील चंद्र वर्मा (भाजपा) : 58.85
1999 : उमा भारती (भाजपा) : 61.88
2004 : कैलाश जोशी (भाजपा) : 51.00
2009 : कैलाश जोशी(भाजपा) : 52.00
2014 : आलोक संजर(भाजपा) : 57.83
कहीं समय पर तो कहीं देर से शुरू हुआ मतदान...
भोपाल लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होना था, ऐसे में जहां कुछ जगहों पर समय पर तो कुछ जगहों पर देरी से मतदान शुरू हुआ।
मतदाता 7 बजे से पहले ही मतदान केंद्रो पर पहुंच गए थे। वीआईपी बूथ चार इमली पर 10 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। यहां मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश वीएल कांताराव समेत सभी ने लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं गोविंदपुरा विधानसभा के केंद्रीय विद्यालय 3 मतदान केंद्र पर सुबह से लोगों की भारी भीड़ लग गई। कलेक्टर सुदाम खाड़े ने जेपी नगर पोलिंग बूथ पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और सेल्फी भी ली।
शुरू नहीं हो सका मतदान...
जाटखेड़ी स्थिति मतदाता केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला नवीन भवन की भाग संख्या 313 में करीब 7.20 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। इस दौरान यहां करीब 150 से 200 लोग लाइन में लगे देखे गए। जबकि अंदर मतदानकर्मी मशीन की टेस्टिंग के नाम पर वोटिंग ही शुरू नहीं करा सके।
कुल मतदाता...
भोपाल लोकसभा क्षेत्र में सीहोर भी आता है। ऐसे में इस बार यहां 918,021 महिला मतदाता व 1,039,153 पुरुष मतदाता के हिसाब से कुल 1,957,241 चुनाव में मतदानदाता हैं।
भोपाल लोकसभा का इतिहास...
भोपाल में पहले लोकसभा चुनाव में दो सीट थीं, जिन्हें रायसेन और सीहोर के नाम से जाना जाता था। तब सीहोर सीट से कांग्रेस के सैयद उल्लाह राजमी ने उद्धवदास मेहता को शिकस्त दी थी, तो रायसेन सीट से कांग्रेस के चतुरनारायण मालवीय ने निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ठाकुर को मात देकर पहला लोकसभा चुनाव जीता था।
इसके बाद 1957 भोपाल एक सीट हो गई, जिसमें पहली बार मैमूना सुल्तान ने कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया और वे हिंदू महासभा के हरदयाल देवगांव को हराकर सांसद बनी।
वहीं इसके बाद वो 1962 में दोबारा हिंदू महासभा के ओमप्रकाश को हराकर लोकसभा पहुंची।
जबकि 1967 में भारतीय जनसंघ ने अपने प्रत्याशी उतारे और भोपाल सीट पर पहली बार में कब्जा जमाया।
लेकिन इस जीत को भारतीय जनसंघ 1971 के अगले चुनाव में बरकरार नहीं रख सकी और कांग्रेस नेता और देश के पूर्व राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा ने यहां शानदार जीत दर्ज की।
वहीं इसके बाद 1977 में यहां पर भारतीय लोकदल के नेता आरिफ बेग ने शंकरदयाल शर्मा को हरा दिया।
1980 में फिर से इस सीट पर शंकरदयाल शर्मा ने कब्जा किया और आरिफ बेग को हराया।
1984 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने सीट पर कब्जा बनाए रखा और केएन प्रधान यहां से एमपी बने।
यहां से बदल गया इतिहास...
वहीं साल 1989 में कांग्रेस की इस सीट को सबसे पहले पूर्व मुख्य सचिव रहे सुशीलचंद्र वर्मा ने इस सीट पर भाजपा की ओर से जीत दर्ज की।
इसके बाद वे लगातार 1998 तक इस सीट से सांसद रहे।
इसके बाद 1999 में भाजपा नेत्री उमा भारती और 2004 और 2009 में कैलाश जोशी ने यहां जीत दर्ज की और साल 2014 के चुनाव में यहां से आलोक संजर सांसद बने।
Updated on:
12 May 2019 09:39 pm
Published on:
12 May 2019 06:54 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
